Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Search for Pankaj intensified, raid at Deoria Mir's house

Deoria News: पंकज की तलाश तेज, देवरिया मीर के प्रधान के घर छापा

Sun, 02 Feb 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Feb 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Search for Pankaj intensified, raid at Deoria Mir's house
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के अहिल्यावार में अवैध खनन माफिया पंकज को पुलिस से चंगुल से फरार कराने व पुलिस कर्मियों से मारपीट की सूचना के बाद से पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। खनन माफिया को फरार कराने में उनके गुर्गों के साथ देवरिया मीर के प्रधान भी शामिल थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बीती रात पुलिस को देवरिया मीर गांव के प्रधान के घर छिपे होने की सूचना मिली तो पुलिस ने वहां पहुंचा कर छापेमारी की, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके गांव, नात-रिश्तेदारों के यहां दबिश दी। परंतु पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उसका दावा है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बरियारपुर थाने में तैनात दरोगा वरुण सिंह कांस्टेबल अमर सिंह के साथ वांछित वारंटी की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को निकले हुए थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि वारंटी पंकज कुमार गुप्ता पुत्र मनैजर गुप्ता अहिल्वार बुजुर्ग में अवैध तरीके से मिट्टी खनन का कार्य करा रहा है। यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। सूचना पर दरोगा वरुण सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा कि वारंटी पंकज गुप्ता पांच ट्रैक्टर ट्राली व मिट्टी लोडर के अवैध खनन कर रहा रहा है। दरोगा ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मिट्टी खनन के बारे में आदेश व समस्त वाहन के कागजात मांग की। जिसे दिखा पाने में वह आनकानी कर रहा था। वहीं मौके पर एक स्विफ्ट डिजायर कार, बुलेट व आपाची बाइक पर मौजूद पकंज गुप्ता के गुर्गे एक राय होकर पंकज गुप्ता को छुड़ा लिया। पीछा करने पर दरोगा व सिपाही से मारपीट कर घायल कर दिए। इस घटना के बाद बरियापुर पुलिस ने पांच थानों की पुलिस के साथ उसके घर पहुंच छह लोग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस फरार चल रहे खनन माफिया पंकज गुप्ता व देवरिया मीर के प्रधान अर्जुन मल्ल सहित नामजद 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की। परंतु एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस छापेमारी कर रही है। बरियारपुर थानाध्यक्ष कंचन राय ने कहा कि पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed