{"_id":"6622e95f8d4ff6804f0395a4","slug":"search-for-deepak-and-bhabhi-deoria-news-c-208-1-deo1004-123742-2024-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुल्हन के साथ मौजूद रही दीपक की भाभी की भी तलाश- शादी के बाद हुआ था अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुल्हन के साथ मौजूद रही दीपक की भाभी की भी तलाश- शादी के बाद हुआ था अपहरण
Sat, 20 Apr 2024 01:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के भरथुआ चौराहे के पास से सरेराह दूल्हा-दुल्हन समेत चार के अपहरण के मामले में दुल्हन और उसके भाई का चार दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। उधर, शादी और खरीदारी के समय दुल्हन के साथ मौजूद मास्टरमाइंड के नजदीकी रहे दीपक और उसकी भाभी की भी पुलिस पता लगाने में जुटी है। पुलिस मास्टरमाइंड समेत चार को पहले ही जेल भेज चुकी है।
गाजियाबाद जनपद के थाना नेवाड़ी ग्राम फिरोजपुर निवासी दूल्हा कपिल त्यागी की बरात सोमवार को सलेमपुर कस्बे में गई थी। मंगलवार दोपहर विदाई के बाद भरथुआ चौराहे पर दूल्हा-दुल्हन को कार सवार चार लोगों ने अगवा कर लिया था। उसी दिन पुलिस ने अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लूट के 14 हजार रुपये बरामद किए थे।
साथ ही न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया। अब पुलिस इस प्रकरण में दुल्हन और उसके भाई की भूमिका की जांच करते हुए गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
घटना के मास्टरमाइंड रहे गोविंद गौड़ के नजदीकी रहे मोहम्मदाबाद, लखनऊ के दीपक और सलेमपुर में दुल्हन के साथ मौजूद रही दीपक की भाभी की भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही दुल्हन का सुराग लगेगा, सभी पुलिस गिरफ्त में आ जाएंगे।
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अभी दुल्हन और उसके भाई का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वैसे पुलिस ने कुछ चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी है। दुल्हन के पकड़ में आते ही अन्य भी पकड़ लिए जाएंगे।