फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sdm inspected tehsil

Deoria News: एसडीएम ने न्यायालयों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Thu, 20 Jun 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
sdm inspected tehsil
फोटो समाचार
विज्ञापन

पुराने वादों को निस्तारित करें अधिकारी, नामांतरण पर दिखीं तल्ख
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील परिसर में बुधवार को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित वादों के निस्तारण पर जोर दिया। जबकि नामांतरण आदेशों का अनुपालन न किए जाने की मिली शिकायत पर तल्ख दिखीं।
दाेपहर करीब ढाई बजे एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कार्यालयों का निरीक्षण किया। इससे परिसर में खलबली रही। उन्होंने तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालय में निस्तारित और लंबित वादों के बारे में पड़ताल की। उन्होंने नायब नाजिर, मालबाबू सहित अन्य कार्यालयों की भी जांच की। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने सभागार में लेखपाल और कानूनगो आदि कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नक्शा, रियल टाइम खतौनी, आबादी सर्वे का नक्शा, आय, जाति, निवास, वरासत, आरक्षित और धारा 24 के बारे में जानकारी ली और फाइलों की समीक्षा की। संबंधितों को फाइलों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मौके पर तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रमेश गुप्त, रवींद्र मौर्य, साधुशरन, रामू, त्रिभुवन, अमरजीत, दिग्विजय पांडेय, रामप्रताप, अमरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed