{"_id":"68277f72c9da073e06078803","slug":"scorching-heat-is-making-people-miserable-mercury-is-at-44-degrees-relief-expected-from-today-deoria-news-c-208-1-sdn1004-153711-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भीषण गर्मी कर रही बेहाल, पारा 44 डिग्री पर... आज से राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भीषण गर्मी कर रही बेहाल, पारा 44 डिग्री पर... आज से राहत की उम्मीद
Fri, 16 May 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 16 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
चेहरे को ढक कर जातीं युवतियां।
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भीषण गर्मी और गर्मी हवा के चलते दिन में लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार के मुकाबले दो डिग्री बढ़कर 44 डिग्री पर पहुंच गया।
चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के कारण पसीने से पूरा कपड़ा भीग जा रहा है। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे बच्चों को होती है।
घर से लाए बॉटल को थोड़ी-थोड़ी देर पर निकालकर गले को तर करते बच्चे देखे गए। गर्मी से बचने के लिए पुरुष गमछे और महिलाएं दुपट्टे से सिर और चेहरा ढककर निकल रहे हैं। यही हाल पूरे जिले का है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि शनिवार से पुरवा हवा चलने लगेगी। पुरवा हवा चलने से तापमान में गिरावटके आसार हैं। तापमान गिरने से गर्मी से राहत मिलेगी। रविवार के बाद कुछ बादल इधर की तरफ आएंगे।