फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   school van fell down from 6 injured

स्कूल वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, छह घायल

Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
school van fell down from 6 injured
खुखुंदू सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के समीप पलटी स्कूली वैन से स्थानीय लोगो ने छात्रो को निकाला बाह - फोटो : DEORIA
स्कूल वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, छह घायल
विज्ञापन

खुखुंदू सरस्वती शिशु मंदिर के समीप की हुई दुर्घटना
गाड़ी के अंदर फंसे बच्चों को शीशा तोड़ लोगों ने बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के समीप सोमवार की सुबह विद्यर्थियों से भरी एक स्कूल वैन सड़क के किनारे खाई में पलट गई। इसमें करीब छह विद्यार्थी घायल हो गए। उधर, वैन में फंसे विद्यार्थियों को स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बारी-बारी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया। चालक भी हिरासत में है।
नरौली भीखम, तेनुआ में इंग्लिश मीडियम से एक प्राइवेट स्कूल संचालित होता है। सोमवार की सुबह स्कूल की एक वैन परसिया भंडारी, सुकरौली, शेरवां बभनौली, सझवार, खुखुंदू से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बताया जा रहा है कि वैन कस्बे से कटे बाईपास सड़क पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के समीप पहुंची थी कि अचानक सड़क टूट गई और वैन गड्ढे में जा पलटी।
विज्ञापन

वैन में परसिया भंडारी निवासी कक्षा पांच का छात्र शिवम, सत्यम, यूकेजी की संजना, कक्षा सात के आर्यन, अंश मिश्र, कक्षा छह के आयुष और खुखुंदू के कक्षा तीन के आयान और कक्षा पांच की चांदनी सहित तकरीबन 17 बच्चे बैठे थे। इसमें सत्यम, आर्यन, अंश सहित अन्य कई बच्चों को हल्की चोट लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद बच्चे डरे, सहमे थे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस, स्कूल प्रशासन और बच्चों के कुछ अभिभावकों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसओ नवीन चौधरी पहुंच गए। पुलिस ने वैन को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। बच्चे अभिभावकों के साथ घर चले गए। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने भी स्कूल पहुंच जांच-पड़ताल कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार बच्चों से बातचीत की। एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार वर्मा और सीओ देव आनंद ने भी मौके का मुआयना किया।
इनसेट....
सड़क नहीं बनी तो हो सकता है और बड़ा हादसा
खुखुंदू। कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र के समीप से कटी बाईपास सीसी सड़क सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल होते हुए सीधे नरौली के समीप हाईवे पर जाकर मिलती है। इन दिनों यह सड़क जानलेवा बन गई है। समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क की एक पटरी की तरफ कंधे भर गहरा गड्ढा है। इधर से सड़क के अंदर नीचे की मिट्टी बारिश के दौरान बह गई है। ऊपर से सिर्फ ढलाई की गई सड़क ही बची है। वह भी वाहनों के आवागमन से जगह-जगह टूटती जा रही है। जबकि इसी मार्ग से होकर रोजाना कई स्कूल वाहनों और बच्चों का आना-जाना लगा रहता है।
कोट...
उसी रास्ते से रोजाना बच्चों को लेकर वैन आती थी। बारिश होने से सड़क किनारे की मिट्टी बह गई है। जब बच्चों को लेकर वैन आ रही थी, इसी बीच एक बाइक गुजरी। साइड देने में सड़क टूट गई। इसके चलते वैन पलट गई। वैन में करीब 13-14 बच्चे थे। किसी को चोट लगने की सूचना नहीं है। बीएसए ने भी स्कूल पर पहुंच मोबाइल फोन से बच्चों से बात की है।

- सुरेंद्र कुशवाहा, प्रबंधक, यूपी पब्लिक स्कूल नरौली भीखम-तेनुआ
कोट --
स्कूल वैन आंखों के सामने ही पलटी। घटना के बाद बच्चों की चीख-पुकार मच गई। स्थानीय सहयोगियों के साथ मिलकर बच्चों को वैन से निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया। शीशा तोड़कर बारी-बारी से बच्चों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद बच्चे काफी डरे हुए थे। पानी पिलाकर उनको ढांढस बंधाया जा रहा था। अभिभावकों के आने के बाद बच्चों ने थोड़ी राहत महसूस की।
- नारद मद्धेशिया, खुखुंदू कस्बा व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed