फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   school mangers data will be feed

Deoria News: मानव संपदा पोर्टल पर एडेड माध्यमिक स्कूल के प्रबंधकों का भी रिकॉर्ड होगा दर्ज

Sat, 03 Dec 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
school mangers data will be feed
मानव संपदा पोर्टल पर एडेड माध्यमिक स्कूल के प्रबंधकों का भी रिकॉर्ड होगा दर्ज
विज्ञापन

शिक्षकों को अवकाश सहित स्थानांतरण में होने वाली शिकायतों में कमी आने की उम्मीद
जिले में 122 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, दो में एकल संचालन व्यवस्था चल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एडेड माध्यमिक स्कूलों के प्रबंधकों का भी रिकॉर्ड मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करने की तैयारी हो रही है। इससे शिक्षक-शिक्षिकाओं के अवकाश आवेदन या स्थानांतरण सहित अन्य संबंधित शिकायतों में कमी आने की उम्मीद जगी है। जनपद के प्रबंधकों से उनके रिकॉर्ड मांगे जा रहे हैं।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर अब प्रबंधकों के भी सारे रिकॉर्ड मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। जनपद में वर्तमान में कुल 122 एडेड माध्यमिक स्कूल हैं। इसमें से दो में अभी एकल संचालन व्यवस्था लागू है। इसके पूर्व यहां के शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी इस पोर्टल पर दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

अब सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों एवं उनके स्कूली संबंधी रिकॉर्डों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकांश माध्यमिक स्कूलों के प्रबंधक अब इस संबंध में क्या करना पड़ेगा। इसकी जानकारी भी करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया निर्णय का विरोध
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार का जो रुख है, उससे लग रहा है कि भविष्य में प्रबंध समिति को समाप्त करने की स्थिति बन रही है। इन स्कूलों में शिक्षक से लेकर कर्मचारी की तैनाती प्रबंधक ही करते हैं। ऐसे में शिक्षक व कर्मचारी भी उनके प्रति ज्यादा जवाबदेह होते हैं। यह स्वाभाविक भी है। यह निर्णय माध्यमिक स्कूलों से प्रबंध समिति व्यवस्था को समाप्त करने वाला है। संगठन सड़क से लेकर सदन तक इस कदम का विरोध करेगा।

कोट
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित अन्य कर्मचारियों के नियुक्ति प्राधिकारी प्रबंधक ही होते हैं। ऐसे में उनका रिकॉर्ड भी मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए जिले में संचालित सभी अशासकीय सहायता प्राप्त, संस्कृत व माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों को भी ये निर्देश दिए गए हैं कि अपना मानव संपदा आवेदन पूर्ण रूप से तैयार कर डीआईओस कार्यालय में उपलब्ध करा दें। भविष्य में शिक्षकों को मिलने वाली अवकाश सुविधा, स्थानांतरण में जो शिकायतें होती हैं, पोर्टल पर ऑनलाइन होने से समाधान जल्द होगा।
-महेंद्र प्रसाद, प्रभारी एडीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed