फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   School manager arrested for sexually abusing an eighth-grade student.

Deoria News: आठवीं की छात्रा से यौन शोषण के आरोप में स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 05 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
School manager arrested for sexually abusing an eighth-grade student.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के एक निजी स्कूल में आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रबंधक की घिनौनी करतूत का विरोध करने पर छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर रविवार को आरोपी स्कूल प्रबंधक देवेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने जांच के लिए स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज समेत अन्य साक्ष्य कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल का प्रबंधक उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। छात्रा को एक बार प्रबंधक ने अपने कार्यालय में बुलाया और डरा-धमकाकर यौन शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अक्सर वह ऐसी हरकत करने लगा। छात्रा का आरोप है कि विरोध करने पर प्रबंधक फेल करने और जान से मारने की धमकी देता था। ऐसे में सहमी छात्रा किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी।
प्रबंधक की घिनौनी करतूत से तंग आकर शनिवार को छात्रा ने पिता को आपबीती बताई। आरोप है कि पिता छात्रा को लेकर स्कूल गए और शिकायत की तो प्रबंधक देवेंद्र ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोप प्रबंधक देवेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।
वहीं, केस दर्ज करने के बाद स्कूल पहुंची पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया प्रबंधक देवेंद्र जालसाजी के आरोप पहले भी जेल जा चुका है।

सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed