{"_id":"61e5a7a48df7930300347e80","slug":"school-closed-upto-23-teachers-will-go-deoria-news-gkp4240178184","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 तक स्कूल बंद, शिक्षक और कर्मचारी जाएंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 तक स्कूल बंद, शिक्षक और कर्मचारी जाएंगे स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 तक स्कूल बंद, शिक्षक और कर्मचारी जाएंगे स्कूल
कक्षा एक से आठवीं तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालय विद्यालयों के लिए रहेंगे बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर जनपद के कक्षा एक से आठवीं तक सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं अन्य बोर्ड के स्कूल 23 जनवरी तक बंद रहेंगे। खास बात यह है कि इस दौरान छात्र-छात्राएं नहीं आएंगे, लेकिन शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव के चलते विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है।
बीएसए संतोष कुमार राय ने सोमवार को बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 संबंधी कार्य एवं अन्य प्रशासकीय कार्य के लिए समय-समय पर दिए गए निर्देशों के पालन के लिए परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों की उपस्थिति विद्यालय में अनिवार्य होगी। इनकी उपस्थिति कोविड प्रोटोकॉल एवं शासनादेश 2022 द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करते हुए सुनिश्चित की जाएगी। मान्यता प्राप्त अन्य बोर्ड के विद्यालयों में शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों की उपस्थिति एवं ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य के लिए विद्यालय प्रबंध समिति समुचित निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान शिक्षक या कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए तो उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया निर्णय का विरोध
देवरिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती ने कहा कि जब विद्यालय पर बच्चे ही नहीं होंगे तो शिक्षक वहां जाकर क्या करेंगे। निर्वाचन में शिक्षक व कर्मचारी पहले से कार्य कर रहे हैं, ऐसे में शिक्षकों को विद्यालय बुलाने का क्या मतलब है। उनका संगठन इस निर्णय का विरोध करेगा। उधर, जूनियर शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी ने बताया कि जिन शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव के अंतर्गत लगी है, उन्हें ही विद्यालय जाना होगा। अगर सबके लिए अनिवार्य है तो उनका संगठन इसका पालन करेगा।