फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   satish declared cpm candidate

माकपा ने सतीश कुमार को बनाया सलेमपुर से प्रत्याशी

Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
satish declared cpm candidate
माकपा ने सतीश कुमार को बनाया सलेमपुर से प्रत्याशी
विज्ञापन

सलेमपुर। माकपा सलेमपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने सतीश कुमार को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को पार्टी ब्रांच सचिव जिला कमेटी की बैठक में राज्य मंडल सदस्य बीएल भारती और प्रेमनाथ राय ने इसकी घोषणा की। बैठक में चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि माकपा खेत मजदूर, किसान, दुकानदारों व समस्त गरीबों की समस्याओं को लेकर पूरे पांच साल संघर्ष करती रही है। कम्युनिस्ट पार्टी का सलेमपुर विधानसभा में जनाधार है। बैठक को जिला सचिव जयप्रकाश यादव और प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता साधु शरण ने की। इस दौरान रामनिवास यादव, हरे कृष्ण कुशवाहा, नथुनी प्रसाद, हरिवंश प्रसाद, सुदर्शन प्रसाद, जयप्रकाश कुशवाहा, गंगा देवी, सुशील यादव, जयप्रकाश सिंह, राम छोटू चौहान, राजेंद्र गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, नरेंद्र कुमार, विजय यादव, रामकेवल, बलविंदर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीसरी बार माकपा से लड़ेंगे चुनाव
सलेमपुर। माकपा के सतीश कुमार सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे। ब्लॉक के छपरा प्रयाग सोहनाग गांव के रहने वाले सतीश एमए, एलएलबी हैैं। वे 1986 में एसएफआई से जुड़े। छात्र युवा आंदोलन से जुड़ कर पार्टी के पूर्ण कालीन कार्यकर्ता रहे। सोहनाग के प्रधान रहे। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने हिसार में स्वच्छता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया था। जब से सलेमपुर सीट आरक्षित हुई, तब से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। यह उनका तीसरा चुनाव है। वे खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed