फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   satish and rkhul won competition

सीनियर वर्ग में सतीश और जूनियर में राहुल ने मारी बाजी

Mon, 11 Oct 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
satish and rkhul won competition
सीनियर वर्ग में सतीश और जूनियर में राहुल ने मारी बाजी
विज्ञापन

भाटपाररानी। क्षेत्र के नवादा चौराहा पर रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों के सीनियर वर्ग में सतीश व जूनियर वर्ग में राहुल अव्वल रहे। प्रथम भाग में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों व दूसरे भाग में कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में शिवपुर निवासी कक्षा 12 के छात्र सतीश ने प्रथम, टीकमपार निवासी कक्षा 10 के छात्र आकाश चौहान ने द्वितीय व भठवा तिवारी निवासी कक्षा 11 के छात्र मनोज भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में भठवा तिवारी निवासी 9वीं के छात्र राहुल यादव ने प्रथम, उसी गांव के 8वीं के छात्र प्रियांशु ने द्वितीय व कौशलपुर निवासी 8वीं के छात्र विशाल गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग के प्रथम विजेता को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य छात्रों को भी घड़ी, बैट, बॉल आदि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अश्वनी कुमार सिंहर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में आगे बढ़ने की
रुचि पैदा होती है। कवि मक़सूद अहमद भोपतपुरी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज व राष्ट्र का विकास संभव है। प्रतियोगिता के संयोजक मिथिलेश यादव ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक मुर्तुजा हुसैन, पत्रकार सुधाकर द्विवेदी, दीपक यादव, हीरालाल गुप्ता, शंभू गुप्ता आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सुधीर विश्वकर्मा, मुलायम यादव, विवेक कुशवाहा, सुदर्शन राजभर, दिनेश प्रसाद, मिंटू कुशवाहा, शिवम मिश्र, अरविंद, निशा, प्रिंस, आकाश, आंसू, बबलू, आशुतोष, सीताराम, खुशी, प्रीति, धनंजय, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed