फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu's water level decreased by 15 cm, relief

Deoria News: सरयू के जलस्तर में 15 सेमी की आई कमी, राहत

Thu, 25 Jul 2024 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Saryu's water level decreased by 15 cm, relief
बरहज थाना घाट पर फैला सरयू का सैलाब   संवाद
-नदी के पीछे हटने और कटान की संभावना को लेकर चिंतित हैं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी में सैलाब उमड़ आया है, जिससे राप्ती नदी भी उफान पर हैं। नदी के स्थिर होने के बाद जलस्तर में नरमी देखने को मिल रही है। 24 घंटे में जलस्तर में 15 सेमी की कमी नोट किया गया है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि नदी के पीछे हटने और कटान की संभावना को लेकर लोग चिंतित हैं।

सरयू में सैलाब उमड़ आने से राप्ती भी उफान पर है। दूसरी बार सरयू का जलस्तर खतरे के निशान 66.50 से 75 सेमी ऊपर 67.25 मीटर तक पहुंच गया था। नदी में बाढ़ आने से भदिला प्रथम गांव टापू बन गया था। वहीं परसियां-विशुनपुर देवार के एक दर्जन से अधिक मजरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। लगातार नदी के बढ़त बनाने से लोगों की नींद उड़ गई थी, लेकिन मंगलवार को नदी के स्थिर होने और जलस्तर में कमी आने से लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस किया है। लोगों के अनुसार नदी बिनोवापुरी, महेन ईंट भट्ठा के निकट और कुंड महल धनया में कटान कर रही है। सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग अशोक द्विवेदी ने बताया कि नदी के जलस्तर में 15 सेमी की कमी आई है। दो-चार दिनों में हालात सामान्य होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed