फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu water is entering residential areas in Bhagalpur.

Deoria News: भागलपुर में रिहायशी इलाकों में घुस रहा सरयू का पानी

Mon, 07 Sep 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Saryu water is entering residential areas in Bhagalpur.
भागलपुर में उफनती सरयू
भागलपुर । सरयू नदी के जलस्तर में एक सप्ताह से लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार की शाम को तुर्तिपार गेज पर नदी खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन

इससे तटवर्ती गांवों के लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही है। नदी का पानी खेतों से होते हुए रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगा है।
सोमवार की सुबह 53 सेमी ऊपर बहने वाली नदी दोपहर में स्थिर हो गई। इससे तटवर्तीय इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली मगर शाम को नदी में दोबारा वृद्धि शुरू हो गई। नदी में 24 घंटे में दो सेमी जलस्तर में वृद्धि रिकाॅर्ड की गई है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम चार बजे तुर्तीपार गेज पर पर नदी का जलस्तर 64.56 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। यहां गेज पर खतरे का निशान 64.01 मीटर अंकित है। नदी खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरहज के एसडीएम प्रवीण कुमार ने बताया कि नेपाल के पानी से नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। बाढ़ चौकियों को फिर से अलर्ट कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed