फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu rises 41 cm above the danger mark in Bhagalpur.

Deoria News: भागलपुर में खतरे के निशान से 41 सेमी ऊपर पहुंची सरयू

Fri, 21 Aug 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Saryu rises 41 cm above the danger mark in Bhagalpur.
भागलपुर। सरयू नदी बृहस्पतिवार को भागलपुर क्षेत्र के तुर्तिपार गेज पर खतरे के निशान से 41 सेमी ऊपर बहने लगी है। नदी का पानी अब आसपास के खेतों को भरते हुए बांध तक पहुंचने लगा है। मईल के पास देवरहा बाबा आश्रम को जाने वाली सड़क के ऊपर से पानी बहने लगा है। इससे आश्रम में जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। आश्रम की गायों को चारे का संकट पैदा हो गया है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह से आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

नदी का रुख देखकर ग्रामीण भयभीत हैं। तटवर्ती गांवों भागलपुर, छित्तूपुर, देवसिया, नरियांव, मईल, नरसिंहडांढ़, बकुची, तेलिया कला, ईशारू, बलिया आदि पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64.42 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। यह गेज पर अंकित खतरे के निशान 64.01 मीटर से 41 सेमी ऊपर है। नदी के बढ़ते जलस्तर का असर दिखने लगा है। तहसील प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। बाढ़ की आशंका को देखते हुए तहसीलदार बरहज अविरल वर्मा और अनिल तिवारी ने भागलपुर- छित्तूपुर तटबंध पर बांधों और तटवर्तीय गांवों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरहा बाबा आश्रम के महंत श्याम सुंदर दास ने कहा कि प्रशासन को जल्द नाव से पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करानी चाहिए। पानी बढ़ने पर आश्रम का संपर्क टूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed