फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu reduction in Bhagalpur for the second day

Deoria News: भागलपुर में दूसरे दिन भी सरयू घटाव पर

Thu, 25 Jul 2024 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Saryu reduction in Bhagalpur for the second day
-आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में हो रही है कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। कई दिनों से लगातार बढ़ाव के बाद सरयू नदी का जलस्तर घटने लगा है। बाढ़ का खतरा टलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि नदी अब भी खतरा निशान से 14सेमी ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64मीटर 44सेमी रिकार्ड किया गया।
तुर्तीपार रेगुलेटर पर खतरा निशान 64मीटर 30सेमी अंकित है। नदी ख़तरे के निशान से 14 सेमी ऊपर बह रही है। आयोग का कहना है कि मंगलवार सुबह नदी स्थिर हो गई और दोपहर बाद आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घटाव शुरू हो गया। जो बुधवार शाम तक जारी था। आयोग ने 24घंटे नदी में घटाव का अनुमान लगाया है। फिलहाल बाढ़ की संभावना टल गई है, जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। कटान रोकने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि नदी का पानी निरंतर घट रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। कटान वाली जगहों पर कटान रोधी कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed