फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sarvesh will play in under 19 chalenger trophy

अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगे सर्वेश

Sun, 18 Sep 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
sarvesh will play in under 19 chalenger trophy
अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए यूपी टीम में चुने गए सर्वेश राजभर - फोटो : DEORIA
अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगे सर्वेश
विज्ञापन

देवरिया क्रिकेट क्लब के राइट हैंड बल्लेबाज ने बेहतर प्रदर्शन कर साबित की प्रतिभा
पहले स्पोर्ट्स स्टेडियम और अब भुजौली स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर लेते हैं प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के क्रिकेटर सर्वेश राजभर का चयन अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए यूपी टीम में हुआ है। जिला एवं जोन स्तर पर आयोजित मैचों में इस राइट हैंड बल्लेबाज ने बेहतर स्कोर करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई और इसका इनाम उन्हें इस रूप में मिला है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक नोएडा में होगा।
जिला अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वॉय राजेश राजभर निवासी ग्राम रामपुर लाला बरनई, बैतालपुर के पुत्र सर्वेश ने वर्ष 2011 से स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट का ककहरा सीखना शुरू किया। वर्तमान में वह भुजौली कॉलोनी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी क्रिकेट ग्राउंड पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। धीरे-धीरे ही सही अब वह सफलता की राह चढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इस सत्र में आयोजित होने वाले अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चार माह पहले उन्होंने इसमें प्रतिभाग के लिए आवेदन किया था। इंटर डिस्ट्रिक्ट के दो मैचों में 46, 36, डिस्ट्रिक्टके दो मैच में 37, 56, जोन के मैच में 52 रन का स्कोर करने के बाद उनका चयन कमला क्लब कानपुर में 210 खिलाड़ियों में हुआ। यहां यो-यो टेस्ट के बाद कुल 102 खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के बीच हुए मैच के आधार पर सर्वेश ने 82 नाबाद, पांच, 50, 50 नाबाद का स्कोर बनाया और उनका चयन 60 खिलाड़ियों में हुआ। इस उपलब्धि पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन उपाध्याय, सचिव आईपी मिश्रा, संयुक्त सचिव संजय मिश्रा, सीनियर खिलाड़ी राधेश्याम शुक्ला, अतुल वर्मा, राहुल तिवारी, रामेश्वर प्रजापति, विनय गुप्ता आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में सर्वेश जिले का बढ़ाएंगे मान
उनके प्रशिक्षक नीरज वाजपेयी ने बताया कि अंडर-23 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए यूपी से 60 लड़कों का चयन किया गया है। अब इनमें से चार टीमें बनेंगी जो आपस में मैच खेलेंगी। हर खिलाड़ी को तीन मैचों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। चैलेंजर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने पर यूपी की 20 सदस्यीय फाइनल टीम बनेगी जो बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगी। सर्वेश ने जिला, जोन स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा साबित की है। आगे के मैचों में भी वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जिले का मान बढ़ाएंगे।

कोट
सर्वेश ने अपने अच्छे प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट किया और इसका इनाम उन्हें अंडर-19 के चैलेंजर ट्रॉफी के लिए यूपी की चुनी गई टीम में मिला है। पूरे जोन में एकमात्र उन्हीं का चयन हुआ है।
-गजेंद्र नाथ तिवारी, मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर के सचिव एवं यूपीसीए के निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed