फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   saru water level increasin from 72 hours

72 घंटे से लगातार बढ़ रहा है सरयू का जलस्तर

Thu, 11 Aug 2022 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
saru water level increasin from 72 hours
भागलपुर में उफान पर सरयू नदी - फोटो : SALEMPUR
72 घंटे से लगातार बढ़ रहा है सरयू का जलस्तर
विज्ञापन

तुर्तीपार में खतरे के निशान से 29 सेमी ऊपर, आयोग के अनुसार 24 घंटे में पानी कम होने के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। भागलपुर में 72 घंटे से सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे गांवों और बंधों पर दबाव बढ़ने लगा है। जलस्तर में वृद्धि अभी जारी है।
तुर्तीपार रेगुलेटर पर नदी खतरे के निशान से 29 सेमी ऊपर पहुंच गई है। तुर्तीपार केंद्रीय जल आयोग के अनुसार आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। अगले 24 घंटे के अंदर नदी के जलस्तर में कमी आने के आसार हैं। बुधवार को तीन बजे रेगुलेटर पर नदी का जलस्तर 64 मीटर 59 सेमी दर्ज किया गया।

रेगुलेटर पर अंकित खतरा का निशान 64 मीटर 30 सेमी से 29 सेमी उपर है। जबकि एक सप्ताह पूर्व नदी खतरे के निशान से उपर आकर लौट गई थी। बरहज के नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि नदी के जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है। बाढ़ राहत चौकियों पर कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। नदी के जलस्तर की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed