फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   saru 40 cm above from danger level in barhaj

खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही सरयू

Fri, 02 Sep 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
saru 40 cm above from danger level in barhaj
खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही सरयू
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से निरंतर बढ़त बना रही नदी, डूबीं पक्के घाट की सीढ़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/भागलपुर। सरयू नदी में सैलाब उमड़ आया है। नदी पिछले दो दिनों से निरंतर बढ़त बना रही है। शुक्रवार को सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 से 40 सेमी ऊपर 66.90 मीटर पर बह रही थी। तीसरी बार सरयू के उफनाने से तटवर्ती गांवों के लोगों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है। वहीं, भागलपुर में भी पिछले 24 घंटे से एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
सरयू में उमड़ रहे सैलाब से जलस्तर तेजी से बढ़त बना रही है। बाढ़ खंड विभाग की ओर से थाना घाट पर बनाए गए मीटर गेज पर बाढ़ का पानी 66.90 मीटर पर पहुंच गया है। इससे पक्के घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। सरयू के उफनाने से राप्ती नदी भी बढ़त पर है। भदिला प्रथम चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। जबकि परसियां-विशुनपुर देवार में नदी खेतों के रास्ते गांवों की ओर रुख कर रही है।
विज्ञापन

कटइलवा के जवाहिर यादव, कपरवार के देवेश सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, अखिलेश सिंह आदि का कहना है कि नदी के जलस्तर में निरंतर हो रही उठापटक से लोगों की सांसें अटक जा रही हैं। नदी के बढ़त बनाने के कारण बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। भागलपुर में बने मीटर गेज पर नदी खतरे के निशान 64.30 से आठ सेंटीमीटर नीचे बह रही है। बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से बीजीएम इंटर कॉलेज भागलपुर, जूनियर हाईस्कूल मईल, तेलियां कला, प्राथमिक विद्यालय मौना गढ़वा को राहत चौकी बनाई गई है। सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि जलस्तर में बढ़त दर्ज की जा रही है। हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed