फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sardar Vallabhbhai Patel's birth anniversary celebrated in Nagar Panchayat

Deoria News: नगर पंचायत में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

Wed, 01 Nov 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sardar Vallabhbhai Patel's birth anniversary celebrated in Nagar Panchayat
सलेमपुर/मईल। नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव व ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को बताया। इस दौरान हरिश्चंद्र प्रसाद, विरेंद्र यादव, सूर्यनारायण, अशोक गुप्ता, योगेश यादव, तेजप्रताप पांडेय, कर्मवीर रौनियार, कमला देवी, इमला देवी, प्रदीप यादव, दीपक सैनी, सभानंद लिपिक, अंजनी कुमार सिंह, जयगोविंद, बब्लू कुमार, मनोज पटेल, अनुपम मिश्रा, रंजीत कुमार, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मईल में बाबू बैजनाथ सिंह महाविद्यालय देवढ़ी अंडिला में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के निदेशक ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए। विद्यालय की छात्राओं आस्था गिरी व अंकिता ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत, अंजली यादव तथा उनके सहेलियों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार राव ने किया। इस दौरान पर तेजनारायण यादव, बिमलेश यादव, राजेश्वर कुमार,मनीष यादव, अभिषेक मिश्रा, सुरेश, प्रतिमा आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के रमाशंकर कृषक महाविद्यालय मईल,व श्री राम स्नाकोत्तर महाविद्यालय तेलिया कला में भी सरदार वल्लभभाई पटेल का जयंती एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रबंधक रमेश चंद्र यादव सुरेश सिंह, शेषर, सुनील यादव, सत्यप्रकाश सिंह, देवी शरण सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं बरठ चौराहे पर कांग्रेस नेता जयराम उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाया। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादतम दिवस मनाया। इस दौरान उमापति उपाध्याय, संतोेष उपाध्याय, राधेश्याम प्रसाद, देवेंद्र उपाध्याय, इस्माईल अंसारी, तारकेश्वर उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed