फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sarayu will show again then

Deoria News: सरयू फिर दिखाने लगी तेवर

Sun, 13 Jul 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sarayu will show again then
भागलपुर में बढ़ता सरयू नदी का पानी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। सरयू नदी के जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि शुरू हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती लोगों की एक बार फिर धड़कने बढ़ गई हैं। छित्तूपुर में चल रहा कटानरोधी काम तय समय के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन से धन आंवटन के बाद पर्याप्त समय मिलने के बावजूद कार्यदायी संस्था लापरवाही बरत रहा है।
केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, शनिवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर तुर्तीपार हेड पर 62.14 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। यहां खतरे का निशान 64.10 मीटर पर है।नदी खतरे के निशान से 2.4 मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। अगले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed