फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sap samaptvadi party keshaw maurya

सपा अब समाप्तवादी पार्टी होने जा रही है : केशव मौर्य

Thu, 22 Feb 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
sap samaptvadi party keshaw maurya
भाटपाररानी मे मंचपर उपस्थित जनता का अभिवादन करते उपमुख्यमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी/देवरिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाटपार रानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि सपा अब समाप्तवादी पार्टी होने की ओर अग्रसर है। आगामी लोकसभा चुनाव में अखिलेश के परिवार का एक भी सदस्य चुनाव नहीं जीत पाएगा। हम इस बार प्रदेश में 80 सीटें जीतेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि 500 साल बाद रामलला विराजमान हुए हैं। पार्टी को हर बूथ पर 500 मत देकर आपको ऋण उतारना होगा।
उन्होंने सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहली बार मोदी सरकार में गरीबों को दिलाए जाने की बात करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार में अमीर-गरीब बनकर उनका हक और लाभ लेते रहे। चुनाव के बाद उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि जनगणना होगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम भाटपाररानी ब्लाॅक के बेलपार पंडित में सामुदायिक विकास योजना के तहत 5.2574 करोड़ रुपये की लागत से अनावासीय तथा आवासीय भवनों के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना में 25 करोड़ आवास गरीबों को दिए जाने, 12 करोड़ लोगों को शौचालय 10 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने की बात गिनाई। बताया कि आने वाले दिनों में एक भी गरीब वंचित नहीं रहेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के नौजवानों को नशे की हालत में बताया। उन्हें मालूम होना चाहिए कि यही नौजवान अमेठी में उनका नशा उतार दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अन्य दलों को जातिवाद और तुष्टिकरण की नीति अपनाने की बात करते हुए कहा कि भाजपा केवल गरीब, नौजवान और मातृशक्ति की बात करती है। इसके लिए नरेंद्र मोदी सरकार विस्तार से काम कर रही है। उन्होंने भारत को जल्दी ही अर्थव्यवस्था में विश्व में तीसरी शक्ति बन कर उभरने की बात की। लोगों को विश्वास दिलाया किया भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में तीसरी शक्ति बनने जा रहा है।

मतदाताओं-कार्यकर्ताओं को सहेजते दिखे डिप्टी सीएम
भाटपाररानी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को बाबा राघव दास कृषक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में अपने लगभग 40 मिनट के संबोधन में कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को सहेजते दिखे। उन्होंने यह कहकर जहां कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई की कि मैं डिप्टी सीएम भले हूं पर उससे पहले मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं। बूथ स्तर और जमीनी स्तर पर जो कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। उनकी भी हैसियत डिप्टी सीएम केशव मौर्य से कम नहीं है। उन्होंने जाते-जाते हेलीपैड की बैरिकेडिंग के पास उमड़ी भीड़ के करीब जाकर लोगों का अभिवादन कर उन्हें अपनापन का एहसास दिलाया।
पूर्व सांसद के पुत्र को मंच पर जगह नहीं मिलने से नाराज दिखे कार्यकर्ता
भाटपाररानी। विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी से चार बार विधायक रहे तथा सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से एक बार सांसद व राजनीतिक धुरंधर रहे हरिवंश सहाय के पुत्र व पूर्व जिला जज अशोक सिंह कुशवाहा कुछ दिन पूर्व ही भाजपा में शामिल हुए हैं। उनको मंच पर जगह नहीं मिलने से उनके समर्थक नाराज दिखे। इसी के साथ पूर्व जिला जज अशोक सिंह कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ बैरिकेडिंग के बाहर पूरी सभा के दौरान मौजूद रहे। बीच-बीच में उनके समर्थक केशव मौर्य व उनके लिए हूटिंग करते रहे।

दो नगर पंचायत अध्यक्ष व एक ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल
भाटपाररानी। उप मुख्यमंत्री की जनसभा में दो नगर पंचायत अध्यक्ष और एक ब्लॉक प्रमुख व उनके प्रतिनिधि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष लार मूसा रजा लारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सलेमपुर के श्रीराम यादव तथा भाटपाररानी के सपा से ब्लॉक प्रमुख सोनमती खरवार व उनके प्रतिनिधि लक्ष्मण खरवार भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें सदस्यता दिलाई और स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री का हेलीपैड पर किया स्वागत
भाटपाररानी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीपैड पर सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायक सभाकुंवर के नेतृत्व में राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, अनिरुद्ध कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, सुरेश तिवारी, हृदयानंद शर्मा, जितेंद्र जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, अनिल शाही, सुरेंद्र चौहान, राजेश गुप्ता, लालबाबू यादव, गुड्डू कुशवाहा, चंदन गुप्ता, छोटेलाल, संजय पटेल, शशिरंजन तिवारी, राजेंद्र जायसवाल आदि ने स्वागत किया।

हेलीपैड पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर भाटपाररानी के बीआरडी के मैदान पर उतारा। डिप्टी सीएम को हेलीपैड पर ही पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।



भाजपा नेता शशांक मणि ने उप मुख्यमंत्री का किया स्वागत
देवरिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर बाद जिला मुख्यालय पर पहुंचे। यहां भाजपा नेता शशांक मणि ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के प्रति लोगों का उत्साह यह बता रहा है कि पार्टी के प्रति समर्थन दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed