Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sanitation workers returned to work following assurances that they would receive their wages.

Deoria News: वेतन मिलने के आश्वासन पर काम पर लौटे सफाईकर्मी

Fri, 06 Nov 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers returned to work following assurances that they would receive their wages.
गौरी बाजार। अक्तूबर का वेतन मिलने में हुए विलंब पर गौरी बाजार के सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को नगर में सफाई कार्य ठप कर दिया। इससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष के पहल पर दोपहर बाद वेतन मिलने के आश्वासन पर वे काम पर लौट आए।
विज्ञापन

धनतेरस और दिवाली पर्व पर वेतन मिलने में हो रही देरी पर नगर के सफाईकर्मी विफर पड़े। वे घर से काम पर नहीं आए। उनके हड़ताल पर जाने से दिवाली व छठ पर्व की चल रही साफ-सफाई की तैयारी ठप हो गई। नगर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गए। सफाईकर्मियों द्वारा किए गए हड़ताल की सूचना से नगरवासी परेशान हो गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया का कहना था कि सफाईकर्मियों को सितंबर तक वेतन मिला है। अक्तूबर का वेतन त्योहार से पहले देने की तैयारी थी मगर कुछ विरोधियों के उकसाने पर वे हड़ताल पर चले गए थे। दोपहर बाद उनका वेतन निर्गत कर दिया गया। सभी काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed