फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sangeeta Sohanpur and Upendra elected head of Medipatti

Deoria News: संगीता सोहनपुर और उपेंद्र चुने गए मेदीपट्टी के प्रधान

Sat, 22 Feb 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta Sohanpur and Upendra elected head of Medipatti
देवरिया। जिले के तीन ब्लाकों में ग्राम पंचायत प्रधान के तीन पदों पर हुए उपचुनाव की शुक्रवार को मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रधान पद के लिए मतदान 19 फरवरी को हुआ था। सोहनपुर से संगीता पांडेय ने रेनू को 911 मतों से हराया। मेदीपट्टी से उपेंद्र श्रीवास्तव ने पंकज राय उर्फ भोला को 133 मत से पराजित किया। सहबाजपुर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोदा देवी ने मीणा देवी को 257 वोट से हराया। बनकटा ब्लाक के प्रतापपुर छपरा में प्रधान रहे अजीत सिंह के भाई कृष्णकांत निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन

रेनू को 911 मतों से हराकर प्रधान बनीं संगीता
रामपुर बुजुर्ग। विकासखंड बनकटा के ग्राम पंचायत सोहनपुर में ग्राम प्रधान पद के हुए उपचुनाव की मतगणना के बाद संगीता पांडे ने 911 मतों से चुनाव जीत लिया। दूसरे नंबर पर रेनू रही। उन्हें कुल 921 मत मिले और संगीता को 1832 मत मिले। बीडीओ बनकटा राजीव गुप्ता ने बताया कि सोहनपुर में हुए उपचुनाव में कुल 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। आरती को 32 मत, पुष्पा को 97 मत, मुन्नी को 673 मत, राजकुमारी को 39 मत, रेनू को 921 तथा संगीता को 1832 मत मिले। कुल मत पड़े 3688, जिसमें 94 मत अवैध घोषित किए गए। बीडीओ राजीव गुप्ता ने विजयी प्रत्याशी संगीता को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

उपेंद्र ने प्रतिद्विंदी पंकज को हराया
बघौचघाट। विकास खंड पथरदेवा के मेदीपट्टी ग्राम सभा में हुए उप चुनाव में उपेंद्र श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्विंदी पंकज राय उर्फ भोला को 133 मत से पराजित कर जीत हासिल किया। मतगणना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रिटर्निंग अधिकारी ने उपेंद्र श्रीवास्तव को प्रमाण पत्र दिया। ग्राम सभा मेदीपट्टी में निवर्तमान ग्राम प्रधान गिरजा प्रसाद श्रीवास्तव के निधन के बाद ग्राम पंचायत में उप चुनाव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें गिरजा प्रसाद के छोटे पुत्र उपेंद्र श्रीवास्तव और पूर्व ग्राम प्रधान पंकज राय उर्फ भोला आमने सामने चुनाव मैदान थे।19 फ़रवरी को उप चुनाव संपन्न हुआ। शुक्रवार सुबह ब्लॉक मुख्यालय पर गिनती हुई। उपेंद्र श्रीवास्तव को कुल 600 और पंकज राय को 467 मत प्राप्त हुए। उपेंद्र श्रीवास्तव 133 वोट से निर्वाचित हुए। वही 12 मत अवैध पाए गए। रिटर्निंग अधिकारी संदीप मौर्य और सेक्टर मजिस्ट्रेट नवीन त्रिपाठी, देवेंद्र पटेल ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान को प्रमाण पत्र दिया।

यशोदा ने मीना को हराया
रामपुर कारखाना। स्थानीय विकासखंड के सहबाजपुर गांव में हुए उपचुनाव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोदा देवी ने मीणा देवी को 257 वोट से हराकर प्रधान पद का चुनाव जीत लिया। शुक्रवार के सुबह ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना शुरू हुई। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, दरोगा जयसिंह यादव, अभिषेक यादव समेत दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। मतगणना की शुरुआत से ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य रही यशोदा देवी पत्नी मुन्ना यादव ने बढ़त बना ली। यशोदा को 809 और उनकी प्रतिद्वंद्वी मीना देवी को 552 वोट मिले। जबकि 24 मत अवैध मिले। यशोदा देवी ने 257 मतों से प्रधान पद पर कब्जा कर लिया। यशोदा के प्रधान पद जीतने की जानकारी मिलते ही उनके कार्यकर्ता खुशी से झूमने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed