फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sandip bansal press varta

Deoria News: योगी सरकार में बढ़ा है प्रदेश के व्यापारियों का गौरव

Sun, 28 Jan 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
sandip bansal press varta
भारतीय उद्योग व्यपार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने किया प्रेसवार्ता
फोटो है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले
देवरिया नगर में आयोजित गोरक्ष क्षेत्र व्यापारी सम्मेलन में आए थे राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल
29 जून को भामाशाह की जयंती के दिन मनाया जाएगा व्यापारी कल्याण दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग व्यापारी वर्ग 22-23 वर्षों से कर रहा था। लेकिन, पूर्ववर्ती सरकारों में यह मांग पूरी नहीं हो सकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों की मांग को सुना और 23 जून को भामाशाह की जयंती के दिन ही व्यापारी कल्याण दिवस मनाने के लिए घोषित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवरिया नगर में शनिवार को आयोजित गोरक्ष क्षेत्र व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में आगे कहा कि अभी जो 29 जून आएगा, उस दिन हर व्यापारी और उद्यमी का सम्मान होगा। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करता है। ऐसा वातावरण पहले कभी नहीं हुआ। व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की 24 वर्ष पहले एक लाख से शुरुआत हुई थी। इसे बढ़ाकर मुख्यमंत्री स्तर से दस लाख रुपये किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जिस तरह शिक्षा के क्षेत्र से, अध्यापक वर्ग से या स्नातक वर्ग से विधान परिषद सदस्य चुना जाता है, उसी तरह प्रदेश में व्यापारियों का भी 30 लाख से अधिक पंजीकरण है। उससे भी व्यापारियों को विधान परिषद एवं राज्य सभा में भेजा जाए। ताकि सम्मान का दायरा बढ़े। आईएएस, आईपीएस और फौजी की तरह व्यापारियों का भी सम्मान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं विषयों को लेकर क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। इसमें यह गोरक्ष क्षेत्र का सम्मेलन हो रहा है। इसमें तीन मंडलों के पदाधिकारी मौजूद हैं। इसके जरिए सभी व्यापारियों को एकजुट करने का प्रयास है।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम मारोदिया, प्रदेश मंत्री एवं कुशीनगर के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया, देवरिया के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, आशीष खेतान, मनीष सोनी, आनंद अग्रवाल, अनिल कसौधन सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed