फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sampurn samadahn diwas

156 मामले आए, सिर्फ छह हुए निस्तारित

Sun, 05 Dec 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
sampurn samadahn diwas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले की पांच तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 156 मामले में आए। जिसमें से छह का मौके पर निस्तारण हुआ।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने सदर तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने का अफसरों को निर्देश दिया। यहां राजस्व विभाग के 14, पूर्ति विभाग के 4, विद्युत निगम के तीन, पुलिस से जुड़े तीन सहित पीडब्लूडी, पंचायती राज विभाग, चिकित्सा विभाग, विकास विभाग से जुड़े मामले आए। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, डीपीआरओ अविनाश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, जिला पूर्ति अधिकारी विनय सिंह आदि मौजूद थे।
रुद्रपुर प्रतिनिधि के अनुसार, संपूर्ण समाधान दिवस में 31 मामलों में एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। यहां एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में दिवस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील परिसर में कुल 38 मामलों में मौके पर राजस्व के तीन मामलों का निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ध्रुव शुक्ल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाई शुरू हुई। इसी बीच एडीएम वित्त नागेंद्र सिंह भी पहुंच गए। इस दौरान मईलौटा खादर के ओमप्रकाश, चंद्रभान आदि कास्तकारों की जमीन पर दबंगों के कब्जा करने, रामअशीष निजी भूमि पर अतिक्रमण करने, लहछुआं की चंद्रावती देवी विपक्षी द्वारा फौजदारी पर अमादा, देउबारी के दलसिंगार चकरोड से कब्जा खाली कराने, परसियां चौबे के जगदंबा ने हिस्से की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। इस दौरान तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, सीओ देवआनंद, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, एसडीओ गनेश मिश्र, इंस्पेक्टर टीजे सिंह मईल थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह, डॉ.कंचन, मनोज गुप्त, दिनेश मिश्र, रामबचन, दिनेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार, सीआरओ अमृत लाल बिंद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 63 मामलों में राजस्व विभाग के तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम राजपति वर्मा, तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार करण सिंह, सीओ पंचम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed