फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sample of paneer and milk taken, investigation causes commotion

Deoria News: पनीर-दूध का लिया नमूना, जांच से हड़कंप

Sun, 06 Jul 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sample of paneer and milk taken, investigation causes commotion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से लगातार दूसरे दिन शनिवार को पनीर की जांच की गई। शहर के कसया ढाला स्थित एक दुकान से पनीर और उसे बनाने में इस्तेमाल हो रहे दूध का नमूना लिया गया। इसके अलावा बैतालपुर बाजार के एक प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल ने मानक विहीन पनीर बेचने कीसूचना के आधार पर कार्रवाई की है। शहर के कसया ढाला, नगर पालिका क्षेत्र देवरिया स्थित एक पनीर निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। यहां से पनीर और उसमें इस्तेमाल हो रहे दूध के एक-एक नमूने लिए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा बैतालपुर बाजार स्थित एक विक्रय प्रतिष्ठान पर पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर उसका भी एक नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय विनय कुमार सहाय ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विशेष प्रवर्तन टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव, राजू पाल और नेहा त्रिपाठी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed