फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salute to the young revolutionaries who were martyred in Malwabar: Shahi

मलवाबर में शहीद हुए युवा क्रांतिकारियों को नमन : शाही

Mon, 28 Aug 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Salute to the young revolutionaries who were martyred in Malwabar: Shahi
देवरिया। मलवाबर में 1942 के अमर शहीद रामलगन और रामानंद को श्रद्धांजलि देते हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि आजादी की लड़ाई में पथरदेवा क्षेत्र के हमारे पूर्वजों का योगदान रहा है। यहां के लोगों ने भारत छोड़ो आंदोलन में जमकर सहभागिता की थी। 28 अगस्त 1942 को इसी स्थान पर अंग्रेज पुलिस की गोली से दो नवयुवक शहीद हुए थे। इन शहीदों को मेरा नमन है। शहीद दिवस पर ग्राम पंचायत मलवाबर की ओर से अमर शहीद रामलगन और रामानंद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गोष्ठी को जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह, बीडीओ अनिल सिंह, प्रभात रंजन, कौशल विकास अधिकारी देवश्री शुक्ल, जिला आपूर्ति अधिकारी संजय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत अदि ने भी संबोधित किया। युवा कल्याण विभाग की ओर से 54 युवक मंगल दलों को खेल सामग्री की गई। इस दौरान डॉॅ. जितेंद्र प्रताप राव, नथुनी कुशवाहा, अवधेश कुमार सिंह, रमेश सिंह, रमायन साहनी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed