फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sallary of two eo get stopped

दो ईओ का वेतन रोका, रुद्रपुर के अधिशासी अधिकारी को फटकार

Thu, 25 Mar 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
sallary of two eo get stopped
दो ईओ का वेतन रोका, रुद्रपुर के अधिशासी अधिकारी को फटकार
विज्ञापन

देवरिया। नगर निकायों, नगरपालिकाओं एवं डूडा से संचालित कार्यों की समीक्षा में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर डीएम आशुतोष निरंजन ने देवरिया एवं गौरा बरहज नगर पालिका के ईओ का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किए जाने का निर्देश दिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने कार्यों को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि नगर पंचायतें अपने कार्यों में सुधार लाएं, संसाधन विकसित करें, साफ-सफाई, चाक-चौबंद रखें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बरसात के पहले जलनिकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा। आमजन को असुविधा हुई तो अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देवरिया नगरपालिका की समीक्षा में पता चला कि औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद भी कई परियोजनाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। डीएम ने ठेकेदारों को काली सूची में डालते हुए उनकी सिक्योरिटी राशि सीज करने का निर्देश दिया। गौरा बरहज में भी कार्यों को शीघ्र शुरू कराने को कहा। ईओ को ठेकेदारों की बैठक बुलाकर कार्यों में तेजी लाने की हिदायत दी। कहा कि नगर पंचायत कार्यालयों में आगंतुकों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। ईओ रुद्रपुर की ओर से प्रस्तुत बुकलेट के आंकड़ों पर असंतोष जताया। उन्होंने गौरा बरहज व गौरी बाजार में निर्मित गोआश्रय केंद्रों को शीघ्र चालू कराने को कहा। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा की। कहा कि आवास के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिले तो संबंधित अवर अभियंता तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराएं। उसे जेल भेजा जाए। इस दौरान सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed