फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salempur Chairman accused of corruption, protest

Deoria News: सलेमपुर चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप, प्रदर्शन

Sun, 17 Dec 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Salempur Chairman accused of corruption, protest
सलेमपुर। नगर पंचायत के चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। विकास कार्यों में लूट-खसोट का आरोप लगाकर शनिवार को तहसील गेट पर धरना दिया गया। लोगों ने विकास कार्य में अनियमितता की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त के कहा कि नगर पंचायत की ओर से कराए गए टेंडर में नियमों की अनदेखी की गई है। इसकी जांच कराई जाए। नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग से रखे गए कर्मचारियों को हटा दिया गया है। आरोप लगाया कि इन्हें रखने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। नगर की अधिकांश सड़कें टूट गई हैं। जिस पर चलना मुश्किल हो गया है। कड़ाके के ठंड के बावजूद अभी तक नगर प्रशासन की ओर से कंबल वितरण जरूरतमंदों में नहीं किया गया। नगर क्षेत्र में तैनात लेखपाल को हटाया जाए। अभी तक नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों और वित्तीय अनियमितता की जांच कराई जाए।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी को सात सूत्रीय मांगों का पत्रक सौंपा। मांग पत्र पर अमल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया। इस दौरान युगल किशोर पांडेय, राजेश रावत, उमेश यादव, भीम सिंह, शिवसागर जायसवाल, दीनदयाल यादव, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed