{"_id":"6ab56bca48053cfd3601e055","slug":"salempur-bdo-attached-to-lucknow-headquarters-deoria-news-c-208-1-deo1011-192666-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सलेमपुर के बीडीओ लखनऊ मुख्यालय अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सलेमपुर के बीडीओ लखनऊ मुख्यालय अटैच
Thu, 24 Sep 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर ब्लाक के खंड विकास अधिकारी रहे रमेश दत्त मिश्र का शासन के निर्देश बुधवार को लखनऊ आयुक्त ग्राम विकास कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। साथ ही तत्काल नई तैनाती स्थल पर पहुंच कार्य भार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। रमेश दत्त मिश्र कुछ माह से सलेमपुर खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। उप सचिव चंद्रिका प्रसाद के आदेश पत्र के मुताबिक निर्देश दिया गया था कि संबंधित अधिकारी को स्वतः कार्यमुक्त करते हुए निर्देश दिया था कि वे अविलंब अपने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इसकी सूचना संबंधित प्रमाणक शासन और आयुक्त ग्राम्य विकास को भी उपलब्ध कराएं। उधर अचानक हुए स्थानांतरण से महमे में चर्चाओं का माहौल गर्म है। लोग अपने अपने स्तर से कुछ मामलों को लेकर कयास लगा रहे हैं। उसमें एक मामला एक ग्राम सभा मे हुए अनियंमित्ता का प्रकाश में आया था। हालांकि बृहस्पतिवार की देर शाम तक भी हटाये जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
इस संबंध में रमेश दत्त मिश्र से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में रमेश दत्त मिश्र से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।