फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salary of BCPM and BPM withheld

Deoria News: बीसीपीएम और बीपीएम का वेतन रोका

Sun, 23 Nov 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Salary of BCPM and BPM withheld
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद
देवरिया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने रविवार को पीएचसी खुखुंदू, मईल और चेरो में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेले से मरीजों की संख्या कम रहने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

साथ ही मेले का प्रचार-प्रसार न करने और इसमें लापरवाही बरतने पर सलेमपुर, भलुअनी और भागलपुर के बीसीपीएम और बीपीएम का वेतन बाधित कर दिया।
सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार गुप्ता ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुंदू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारी मौजूद मिले। ओपीडी रजिस्टर में 15 मरीजों के रजिस्ट्रेशन व स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अधिक से अधिक मरीजों के आने हेतु पर्याप्त मात्रा में प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उपस्थित स्टाफ ने बताया कि क्षेत्र की आशा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों को लाने में कोई रूचि नहीं लेती हैं। जिसपर सीएमओ ने बीसीपीएम को फोन पर फटकार लगाते हुए वेतन बाधित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईल पहुंचे। यहां भी उपस्थिति रजिस्टर को देखा और मौजूद लोगों से रजिस्टर का मिलान कराया तो सभी मौजूद रहे।
अस्पताल में फर्श के टूटे होने पर उन्होंने एमओआईसी को फोनकर उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने ओपीडी रजिस्टर देखा तो 14 लोगों के रजिस्ट्रेशन हुए थे पर ओपीडी में कोई मरीज नहीं मिला। यहां भी आशा द्वारा मेले के प्रति जागरूकता न करने और मरीजों को न भेजने की शिकायत मिली।

सीएमओ ने बीसीपीएम भागलपुर का वेतन बाधित कर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। सीएमओ इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेरो पहुंचे यहां भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सन्नाटा पसरा था। चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी तो मौजूद रहे पर मरीज कम आए। मेले में रजिस्टर पर 26 का रजिस्ट्रेशन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed