फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sadar Tehsil tops in IGRS, officers and personnel honored

Deoria News: आईजीआरएस में सदर तहसील अव्वल, अधिकारी व कर्मी सम्मानित

Wed, 02 Jul 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 02 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sadar Tehsil tops in IGRS, officers and personnel honored
देवरिया। प्रदेश स्तरीय जनसुनवाई रैंकिंग में सदर तहसील को प्रथम स्थान मिलने पर बुधवार को तहसील सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सदर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदेश में जनसुनवाई से संबंधित शिकायतों का जनवरी में शत प्रतिशत निस्तारण किया गया। साथ ही राजस्व विभाग के अन्य कार्यों एग्री स्टैग, वरासत, आय, जाति, निवास आदि में अच्छा कार्य किया गया। इसके लिए नवीन निश्चत त्रिपाठी, रत्नेश, गंगाराम, नायब तहसीलदार राधेश्याम सिंह, नागेश पति त्रिपाठी, रामा प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता, शिरोमणि सिंह, शैलेश, राजस्व निरीक्षक दीप्ति मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, सूर्य प्रताप चक्रवर्ती, आदर्श पांडेय, ज्ञान प्रकाश सिंह, रवि अग्रवाल, राजीव कुमार, हरिकेश गुप्ता, विकास मणि त्रिपाठी, पवन कुमार यादव, अरविंद यादव, अजय मद्धेशिया, अंगद कुशवाहा, एहतेशाम आलम, हरेंद्र कुशवाहा, दीपिका कुशवाहा, ऋचा चौरसिया, शिवानंद यादव, राममनोहर, रामनरेश, भालेंदू सिंह, कृष्णानंद सिंह एवं कंप्यूटर आपरेटर साहिल अहमद खान, राहुल यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सदर एसडीएम व तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र ने तहसील के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में कर्मठता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए उपलब्धि प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed