फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sadar railway station will introduce you to art and culture

Deoria News: शहर की कला व संस्कृति से रूबरू कराएगा सदर रेलवे स्टेशन

Sun, 07 May 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sadar railway station will introduce you to art and culture
ेवरिया सदर रेलवे स्टेशन ।संवाद
- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन को पुनर्विकसित करने के लिए रेलवे ने दी वित्तीय मंजूरी
विज्ञापन

- 26.43 करोड़ की लागत से होंगे कई काम, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जल्द ही सदर रेलवे स्टेशन बदला नजर आएगा। यहां, यात्री शहर की कला एवं संस्कृति से रूबरू होंगे। साथ ही उन्हें तमाम सुविधाएं भी मयस्सर होंगी। प्लेटफार्म का उच्चीकरण, पार्किंग, एप्रोच, प्रकाश व्यवस्था, साइनेज आदि कुल 11 कार्ययोजना के प्रस्तावों को रेलवे ने वित्तीय मंजूरी दी है। अमृत भारत योजना के तहत 26.43 करोड़ की लागत से देवरिया सदर स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जाएगा।
सदर रेलवे स्टेशन को आदर्श का दर्जा प्राप्त है। इसके बावजूद यहां अपेक्षित यात्री सुविधाएं मौजूद नहीं हैं। वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात में ट्रेन पकड़ने वाले लोगों को शाम को ही घर से निकलना पड़ता है, ताकि स्टेशन तक पहुंचने के लिए सवारी वाहन मिल सके। वहीं जल निकासी का इंतजाम न होने से बरसात के समय यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश के बौछार से प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामान भींग जाते हैं। स्टेशन पर बिंदुवार समस्याओं का अध्ययन कर छह माह पूर्व अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर वित्तीय स्वीकृति के लिए बोर्ड को भेजा था। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। तीन माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-----------
इतने की लागत से ये होंगे काम
- 1.20 करोड़ की लागत से स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, पानी की निकासी के साथ पैदल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए पाथ-वे का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 30 लाख की लागत से आगमन-प्रस्थान भवन तथा वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
- 15 लाख की लागत से पोर्च का निर्माण कराया जाएगा।
- 10 करोड़ की लागत से रूफ प्लाजा सहित 12 मीटर चौड़े पैदल ऊपरगामी पुल का निर्माण होगा।
- 2.45 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर शेड एवं फाल्स सीलिंग का कार्य कराया जाएगा ।
- 26 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक व सुविधाजनक बनाया जाएगा।
- 1.50 करोड़ की लागत से अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे।
- 1.58 करोड़ की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग, साइनेज,लाइटिंग एवं पंखे की व्यवस्था कराई जाएगी।
- 01 करोड़ की लागत से द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा।
- 1.12 करोड़ की लागत से 50 हजार गैलन क्षमता के नए वाटर टैंक का निर्माण कराया जाएगा।
---------
इनसेट
ट्रेन आने पर नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
अब ट्रेन आने पर यात्रियों को इस बोगी से उस बोगी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड से पहले ही पता चल जाएगा कि हमारी बोगी किस जगह आकर लगेगी। इसके लिए 85 लाख की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटरों में सुधार किया जाएगा।

----------
कोट
अमृत भारत योजना के तहत 26.43 करोड़ की लागत से देवरिया सदर स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्लेटफार्म का उच्चीकरण, पार्किंग, एप्रोच, प्रकाश व्यवस्था, साइनेज आदि कुल 11 कार्य कराए जाने हैं।- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed