फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sadar MP discussed with PM about Amrit Prayas

Deoria News: सदर सांसद ने पीएम से अमृत प्रयास को लेकर की चर्चा

Fri, 12 Dec 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sadar MP discussed with PM about Amrit Prayas
देवरिया। देवरिया सदर से सांसद शशांक मणि ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात कर जनपद के विकास को लेकर चर्चा की। इस महत्वपूर्ण भेंट में विकसित देवरिया लोकसभा के लिए संकल्पित 10 वर्ष की आर्थिक विकास रणनीति ‘अमृत प्रयास’ पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत किसानों के लिए अमृत प्रयास, नमो नारायणी वाटर वे, इसरो ग्राउंड अर्थ स्टेशन, शहरीकरण (देवारण्य), अमृत प्रयास में मातृ शक्ति की भागीदारी समेत अहम बिंदुओं को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया। सदर सांसद ने क्रांतिकारी क्षेत्र विकास योजना के तहत देवरिया और गोरक्ष प्रांत के अन्य जिलों में अमृत प्रयास जैसी ठोस योजना का विस्तार करने के विचार को भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही देवरिया के आसपास 10 जिलों में स्वावलंबन के लिए स्वावलंबी अभियान के तहत उद्यम केंद्र और राष्ट्रीय स्तर पर उद्यमिता इकोसिस्टम स्थापित करने की रणनीति पर प्रधानमंत्री से चर्चा की। सदर सांसद ने बताया कि बरपार के वट वृक्ष को देखकर उन्होंने वड़नगर, अपने गृह जनपद के वट वृक्ष का उल्लेख किया, जिससे बरगद क्रांति को गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed