{"_id":"688bb8da0cdf8ac158045c04","slug":"rural-roads-damaged-by-overloaded-trucks-engineer-responds-to-demand-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159704-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओवरलोड ट्रकों से ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त, अभियंता ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओवरलोड ट्रकों से ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त, अभियंता ने मांगा जवाब
Fri, 01 Aug 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देवरिया जिले में करोड़ों की लागत से बनाए गए संपर्क मार्ग देवरिया–बेलडाड़ और बेलडाड़–देवरिया की स्थिति निर्माण के कुछ माह बाद ही खराब होने लगी है।
इसकी बड़ी वजह बिना अनुमति पाइप डालने की खोदाई और ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही को माना जा रहा है।
इस संबंध में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, पीआईयू देवरिया के अधिशासी अभियंता सूर्य प्रकाश ने जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर तीन दिन के भीतर मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
पत्र में कहा गया है कि जल निगम ने टेकुआ के पास सड़क की पटरी खोदकर पाइप डालने का काम बिना पूर्व अनुमति के कराया गया है। इससे सड़क की पेंटिंग, एजिंग, पटरी और बीटी सरफेस क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इसी तरह, ओवरलोड ट्रकों के कारण सड़क की स्थिति और भी खराब हो रही है। अधिशासी अभियंता ने डीएम, एसपी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को पत्र भेजकर मार्ग पर 150-200 ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही को तत्काल रोकने का अनुरोध किया है।
उन्होंने बताया कि यह सड़क सिर्फ सिंगल एक्सल वाले लाइट कमर्शियल वाहनों के लिए डिजइन की गई थी, जबकि भारी ट्रकों का दबाव इसपर बढ़ता जा रहा है।