{"_id":"69b71eed121b9e84ac0c3a72","slug":"rural-cylinder-queues-disrupt-urban-bookings-deoria-news-c-208-1-deo1011-177079-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर के लिए कतार, शहरी बुकिंग को परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर के लिए कतार, शहरी बुकिंग को परेशान
विज्ञापन
भटनी में गैस सिलेंडर लेने पहुंचे कतार में खड़े लोग। संवाद
देवरिया। पिछले 10 दिनों से जारी रसोई गैस संकट का अभी समाधान नहीं मिल पाया है। शहरी क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती के बाद होम डिलीवरी शुरू होने पर एजेंसी के गोदाम पर लाइन खत्म हुई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी स्थिति पहले जैसी ही है। शहरी उपभोक्ता अपनी अगली बुकिंग के लिए केवाईसी अपडेट करने में जुटे हैं।
रसोई गैस की किल्लत को कम करने के लिए डीएम दिव्या मित्तल ने दो दिन पहले ही होम डिलिवरी का आदेश दिया था। इसके बाद एसडीएम श्रुति शर्मा ने एक-एक कर्मचारी नामित कर होम डिलीवरी शुरू कराई थी। एसडीएम ने खुद भी एजेंसी पर पहुंचकर उपभोक्ताओं की शिकायत सुनी। रविवार को भी शहर की एजेंसियों से होम डिलिवरी कराई गई, लेकिन कई जगह उपभोक्ताओं ने समय से सिलिंडर नहीं मिलने की शिकायत की। हालांकि स्थिति में पहले से सुधार दिखा।
इसके विपरीत ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति अभी भी बिगड़ी हुई है। रविवार को ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश जगह लंबी-लंबी कतार दिखी। लोग सुबह से ही एजेंसियों के चक्कर लगा रहे थे। कहीं सिलिंडर नहीं पहुंचने की शिकायत थी तो कहीं बंटने में दिक्कत थी।