फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Run a campaign against quacks: DM

झोलाछाप के खिलाफ चलाएं अभियान : डीएम

Sun, 30 Jul 2023 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Run a campaign against quacks: DM
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आयोजित
विज्ञापन

- डीएम ने नॉन-परफार्मिंग आशा की तलब की सूची, संस्थागत प्रसव में कमी मिलने पर क्षेत्र के आशा की तय होगी जवाबदेही

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक सीएमओ कार्यालय स्थित धन्वंतरि सभागार में शनिवार देर शाम हुई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने नॉन-परफार्मिंग एक्रीडेटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट (आशा) की सूची तलब की। वहीं झोलाछाप और अपंजीकृत नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर एमओआईसी का दायित्व होगा कि वे अपने क्षेत्र में झोलाछाप की गतिविधियां रोकें। इसके लिए पुलिस बल भी उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि वर्तमान में आईसीडीएस विभाग की ओर से पोषण ट्रैकर एप से 34,506 गर्भवती महिलाओं को ट्रैक किया जा रहा है। एमओआईसी इन महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराएं। जिन क्षेत्रों में महिलाओं के संस्थागत प्रसव में कमी मिलेगी, वहां के आशा की जवाबदेही तय की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली हर गर्भवती का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाए। यदि निजी अस्पतालों के साथ आशा व किसी अन्य स्वास्थ्यकर्मी की मिलीभगत मिली तो उनकी सेवा समाप्ति के साथ ही केस भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने अगली बैठक में सबसे खराब काम करने वाली 32 आशा की सूची भी तलब की है। कहा कि कई तरह की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में आशा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उसके कार्यों की माॅनीटरिंग की जाए। उन्होंने परिवार नियोजन से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। यह तथ्य सामने आया कि जनपद में 18 से 50 वर्ष के 4,73,304 दंपती हैं। इसमें से 1,91,992 दंपतियों के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष की तैयारी ठीक से कर ली जाए। इसमें 12 तरह की बीमारियों से सुरक्षा के लिए 11 तरह के टीके लगाए जाएंगे। इसमें बीसीजी, ओपीबी, पेंटावेलेंट, मिजिल्स, रूबेला, विटामिन ए सिरप, पीसीबी के टीके भी शामिल हैं। कहा कि सात से 12 अगस्त तक सघन इंद्रधनुष मिशन 5.0 अभियान का प्रथम चरण प्रारंभ होगा। गर्भवती महिलाएं और पांच साल के छोटे बच्चे, जिनका नियमित टीकाकरण होना था और किसी कारण से छूट गए थे, उन्हें अभियान में टीकाकरण का लाभ मिलेगा। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. राजेश झा, एसीएमओ डॉ. संजय कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. बीपी सिंह और डॉ. संजय चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed