फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rumours fuelling rush at petrol pumps

Deoria News: अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बढ़ा संकट

Thu, 26 Mar 2026 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rumours fuelling rush at petrol pumps
पेट्रोल के लिए लगी कतार।
देवरिया। गोरखपुर-देवरिया सहित पूर्वांचल के आठ जनपदों और पड़ोसी देश नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति करने वाले बैतालपुर डिपो में तेल का अभी कोई संकट नहीं है। बृहस्पतिवार को शाम तक यहां से करीब 500 टैंकर तेल अपने आपूर्ति क्षेत्र के विभिन्न पंपों पर भेजे गए। डिपो के अधिकारियों का कहना है कि यहां तेल को लेकर अभी कोई संकट नहीं है। अफरा-तफरी का माहौल अनावश्यक है।
विज्ञापन

मंडल में यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है। इसी डर से लोग जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं। नतीजा यह हुआ कि सामान्य स्थिति भी संकट जैसी नजर आने लगी है। अफवाहों ने लोगों के बीच अनावश्यक भय का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। बैतालपुर स्थित इंडियन मिल डिपो, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के डिपो से लगातार सप्लाई जारी है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो बृहस्पतिवार को ही इंडियन मिल डिपो बैतालपुर से करीब 300 टैंकर पड़ोसी देश नेपाल समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, खलीलाबाद, देवरिया और बलिया के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि बीपीसीएल डिपो से लगभग 130 टैंकर और एचपीसीएल डिपो से करीब 80 टैंकर भरे गए। इस प्रकार एक ही दिन में कुल लगभग 500 टैंकरों के जरिए पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति हुई, जो यह साबित करता है कि जनपद में किसी प्रकार की कमी नहीं है।

डिपो में भरपूर स्टॉक, कमी की बात बेबुनियाद : तीनों कंपनियों के सूत्रों के अनुसार डिपो में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। सप्लाई की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है और किसी भी तरह की कमी की कोई आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed