फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rudrapur youth stuck in Bahrain with his family

Deoria News: बहरीन में परिवार के साथ फंसा रुद्रपुर का युवक

Thu, 05 Mar 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 05 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rudrapur youth stuck in Bahrain with his family
बहरीन में फंसे युवक रत्नेश का फोटो
एकौना। इस्राइल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध में देश के फंसे युवकों के परिवार वालों की चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के पिड़रा गांव निवासी एक युवक परिवार समेत बहरीन में फंसा है। युद्ध के बीच घर पर मां और बड़े भाई उनका लगातार हाल पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

पिड़रा निवासी इंजीनियर रत्नेश सिंह पुत्र दयानंद सिंह पिछले 12 सालों से बहरीन में सीनियर मैनेजर पद पर कार्यरत हैं और वहीं अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह टेलीकॉम कंपनी में काम करते हैं। एक सप्ताह से युद्ध की खबरों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच परिजन लगातार स्थिति को लेकर सजग हैं। संचार माध्यमों के जरिए संपर्क बना हुआ है, लेकिन हालात को लेकर तनाव में हैं। बहरीन में फंसे रत्नेश सिंह के बड़े भाई प्रशांत सिंह ने बताया कि सुबह-शाम मोबाइल के जरिए वीडियो कॉल पर वार्ता हो जा रही है। अभी वह दफ्तर नहीं जा रहे हैं। बच्चे और पत्नी के साथ अपने अपार्टमेंट में रह रहे हैं। शहर में धमाकों को लेकर हर पल भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed