{"_id":"69556ab3e6f9a974810452dd","slug":"rudrapur-will-be-connected-to-ram-janaki-margthe-journey-from-varanasi-to-valmikinagar-will-be-easy-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-171428-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रामजानकी मार्ग से जुड़ेगा रुद्रपुर...वाराणसी से वाल्मीकिनगर तक की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रामजानकी मार्ग से जुड़ेगा रुद्रपुर...वाराणसी से वाल्मीकिनगर तक की राह होगी आसान
Wed, 31 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुशीनगर जिले के नौरंगिया से हाटा होकर गौरी बाजार से रुद्रपुर तक आने वाली सड़क अब रामजानकी मार्ग तक विस्तारित होगी। रुद्रपुर से कपरवार घाट तक 17 किलोमीटर लंबे इस हिस्से के चौड़ीकरण पर करीब 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विधायक जयप्रकाश निषाद की पहल पर चौड़ीकरण कार्य को मंजूरी मिली है। इस सड़क के बन जाने से गोरखपुर के लोगों को वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व और कुशीनगर के लोगों को वाराणसी और प्रयागराज के लिए वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।
राज्य योजना से स्वीकृत परियोजना के तहत सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। विधायक जयप्रकाश निषाद ने बताया कि नेबुआ नौरंगिया से हाटा, गौरी बाजार होते हुए रुद्रपुर तक 85 किलोमीटर सड़क का निर्माण एशियाई विकास बैंक से किया गया है। इस सड़क को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य मार्ग घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
राज्य योजना से 17 किलोमीटर सड़क का विस्तार किया जा रहा है। नई तकनीकी और अत्याधुनिक मशीनों के प्रयोग से बनने वाली हाईटेक सड़क का विस्तार होने से बनारस और प्रयागराज तक का मार्ग सुगम हो जाएगा। इस मार्ग से नेपाल और बिहार प्रांत के यात्रियों की राह काफी आसान हो जाएगी। वहीं दूरी भी कम हो जाएगा। सड़क का निर्माण कार्य मार्च 2026 से शुरू होने की संभावना है।
रुद्रपुर से मदनपुर होकर कपरवार राम जानकी मार्ग तक सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो जाने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जताई है। क्षेत्र के सदानंद सिंह, ऋषि सिंह, कमलेश सिंह, गुंजन मिश्रा, अतुल सिंह, भगवान यादव आदि ने कहा कि रुद्रपुर से मदनपुर होकर बनारस जाने वाले लोगों को सड़क की जर्जर स्थिति के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
-- -
पनियहवा जाकर ले सकेंगे मछली-भूजा का मजा
नेबुआ नौरंगिया-रुद्रपुर राज्यमार्ग का विस्तार होने से रुद्रपुर और बरहज क्षेत्र के लोग हाटा-कप्तागंज-नेबुआ नौरंगिया होते हुए यूपी-बिहार सीमा पर बने छितौनी रेल सह सड़क पुल पर पहुंच जाएंगे। वहां गंडक नदी के किनारे बैठकर मछली-भूजा का आनंद ले सकेंगे। आगे वाल्मीकि नगर बाघ परियोजना भी जा सकेंगे। वहीं कुशीनगर के खड्डा, कप्तानगंज और हाटा तहसील के लोग रुद्रपुर में दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के अलावा बड़हलगंज होते हुए वाराणसी और प्रयागराज आसानी से पहुंच जाएंगे।