{"_id":"688a64041cf2c8707a0a4a9c","slug":"rudrapur-bus-station-to-be-renovated-at-rs-48-lakh-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159611-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 48 लाख रुपये से रुद्रपुर बस स्टेशन का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 48 लाख रुपये से रुद्रपुर बस स्टेशन का होगा कायाकल्प
Wed, 30 Jul 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर में स्थित बहुप्रतिक्षित बस स्टेशन को पीपीपी माॅडल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप से बनाए जाने में देरी को देखते हुए परिवहन निगम ने 48 लाख रुपये बस स्टेशन के उच्चीकरण के लिए स्वीकृत किए हैं। एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह के अनुरोध पत्र पर परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक डीएस शाक्य ने बस स्टेशन के कायाकल्प के लिए धन स्वीकृत होने की जानकारी दी है।
वर्षो से जर्जर हालत में पड़े बस स्टेशन का सुंदरीकरण करने को लेकर तीन साल से जनप्रतिनिधि अलग-अलग दावा कर रहे हैं। हालांकि] अब तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक ने एमएलसी को भेजे पत्र में बताया कि रुद्रपुर बस स्टेशन पीपीपी मॉडल से बनाए जाने के लिए द्वितीय चरण में प्रस्तावित है।
पीपीपी मॉडल के लिए धन आहरण के बाद विस्तार से बस स्टेशन का विकास होगा। संवाद