फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rudrapur bus stand in bad condition

Deoria News: 10 साल से जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा बस स्टेशन

Thu, 08 Feb 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 08 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
rudrapur bus stand in bad condition
खस्तहाल पड़ा नगर का बस स्टेशनफोटो- संवाद
यात्री सुविधाओं का हाल बेहाल
विज्ञापन

बरसात में तालाब बन जाता है परिसर
नहीं चली लखनऊ और बनारस जाने वाली बसें
जिला मुख्यालय पर सुबह-शाम जाती है बस
- फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। यात्री सुविधा के नाम पर एक अदद सरकारी बस स्टेशन 10 साल से जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। बस स्टैंड परिसर में स्थित भवन जर्जर हो गया है। मुख्य सड़क की ऊंचाई बढ़ने से पूरा परिसर बरसात में तालाब में तब्दील हो जाता है।
रोडवेज की बसों का संचालन सिर्फ सुबह-शाम हो रहा है। लंबी दूरी की लखनऊ और बनारस जाने की बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।सरकारी बस के नाम पर सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय को दो बसें जाती हैं। ये देर शाम पांच बजे लौटती हैं। गोरखपुर और देवरिया जाने के लिए शाम छह बजे के बाद कोई बस नहीं मिलती है।
विज्ञापन

बस स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए तमाम जनप्रतिनिधि पांच साल से दावा कर रहे हैं। परिवहन मंत्री भी देवरिया जिले के दिशा की बैठक में 27 करोड़ रुपये की लागत से रुद्रपुर में हाईटेक बस स्टेशन बनाने का एलान कर चुके हैं। बावजूद इसके रुद्रपुर बस स्टेशन के कायाकल्प का अब तक कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान यात्री बोले
व्यापारी राजू सिंह ने कहा कि रुद्रपुर में रोडवेज पूरी तरह बैठ गया है। यहां न तो बस स्टेशन की हालत ठीक है, न ही ठीक से बसों का संचालन हो रहा है। सरकारी बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। यहां से लखनऊ और बनारस जाने के लिए कोई सेवा नहीं है। जबकि इस क्षेत्र से कम से कम 100 लोग रोज लखनऊ और बनारस की यात्रा करते होंगे।
शिवहरी तिवारी ने कहा कि बस स्टेशन परिसर के अंदर इतनी गंदगी है कि यात्री नाक बंद कर बस में बैठते हैं। यहां यात्रियों के बैठने के लिए जर्जर भवन में छुट्टा पशु और जानवर रहते हैं। हल्की बारिश में ही पूरा परिसर पानी में भर जाता है। पांच साल से जनप्रतिनिधि हाईटेक बस स्टैंड बनवाने का खोखला दावा कर रहे हैं।
अरविंद शुक्ला ने कहा कि देवरिया जाने के लिए सिर्फ दो बसें हैं। ये सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय जाती हैं। वहीं, बस शाम चार बजे लौटती है। यहां से 10 बजे के बाद जिला मुख्यालय जाने के लिए बस नहीं मिलती है। रोडवेज की कम बसों का संचालन होने से शाम छह बजे के बाद कोई साधन नहीं मिलता है।
व्यापारी ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि रुद्रपुर का जर्जर बस अड्डा यहां के जनप्रतिनिधियों के लिए चुनौती बन गया है। तमाम जनप्रतिनिधि मिलकर एक बस अड्डे का जीर्णोद्धार नहीं करा पा रहे हैं। रुद्रपुर में हाईटेक बस स्टेशन का सिर्फ सपना दिखाया जा रहा है।


वर्जन
विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि रुद्रपुर में हाईटेक बस स्टेशन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इस बात की घोषणा परिवहन मंत्री भी कर चुके हैं। शासन से धन आहरित हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही निमार्ण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। यहां से लखनऊ और बनारस जाने के लिए एसी बस चलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed