फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rudra Maha Yagya and Shrimad Bhagwat Katha started with Kalash Yatra.

Deoria News: कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Tue, 11 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rudra Maha Yagya and Shrimad Bhagwat Katha started with Kalash Yatra.
तरकुलवा। बंजरिया बाजार के दक्षिण टोला स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर श्रद्धालु सुबह आठ बजे मंदिर परिसर में एकत्र हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने जब अपने सिर पर कलश लेकर जल भरने के लिए प्रस्थान किया तो हर-हर महादेव के जयघोष से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर पोखर भिंडा, तुर्क पट्टी, हरपुर, बोलबम चौराहा, बिरती, पगरा होते हुए खनुआ नदी के सपही घाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरने का कार्य संपन्न हुआ। इसके बाद कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची और कलश स्थापित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक शिवम पांडेय ने बताया कि ने बताया कि प्रतिदिन सायं चार बजे से रात्रि आठ बजे तक काशी से आए पंडित शिवम पांडेय श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का रसपान कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed