फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rs 25.5 million for third largest food point in city Magar

Deoria News: शहर के तीसरे मगर सबसे बड़े फूड प्वाॅइंट के लिए पौने दो करोड़ मंजूर

Thu, 09 Jul 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 09 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rs 25.5 million for third largest food point in city Magar
शहर के तीसरे मगर सबसे बड़े फूड प्वाॅइंट के लिए पौने दो करोड़ मंजूर
विज्ञापन

हेडिंग: हरी-भरी होगी चटोरी गली, खानपान के साथ घूमने-फिरने के भी होंगे इंतजाम
स्लेज फार्म के पास नगर पालिका के पार्क में प्रस्तावित है परियोजना
बच्चों के खेलने के लिए बनेगा पार्क, पार्किंग का भी होगा इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खाने-घूमने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। शहर के तीसरे मगर सबसे बड़े फूड प्वाॅइंट के लिए पौने दो करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। स्लेज फार्म के पास नगर पालिका पार्क में प्रस्तावित चटोरी गली परियोजना अब जल्द आकार लेने लगेगी। यहां हरियाली के बीच बैठने और घूमने के इंतजाम होंगे, बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी होगा। वाहन कहां खड़ा करें, इसकी चिंता भी नहीं करनी होगी, क्योंकि पार्किंग भी बनाई जाएगी।
नगर क्षेत्र में स्ट्रीट फूड का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इससे स्ट्रीट फूड वेंडर्स की संख्या भी बढ़ रही है। शहर में नए-नए स्ट्रीट फूड स्पाॅट भी बढ़ रहे हैं। सड़क किनारे खड़े होकर खाने-पीने के बढ़ते शौक ने शहर में शाम को जाम की समस्या भी बढ़ा दी है। नगर पालिका प्रशासन इसको देखते हुए एक व्यवस्थित स्ट्रीट फूड जोन विकसित करने जा रहा है। इसे चटोरी गली का नाम दिया गया है। इस जोन में फास्ट फूड के स्टॉल लगाने के लिए विशेष प्रकार के शेड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाली होगी मुख्य आकर्षण
चटोरी गली में खाने के साथ घूमने के लिए जगह बनाई जाएगी। यहां पर एक सुंदर पार्क का विकास नगर पालिका कराएगी। सुव्यवस्थित क्यारियों में फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। टहलने के लिए फुटपाथ भी बनाया जाएगा। बैठने के लिए फिक्स कुर्सिंयां लगाई जाएंगी। सामने खाली जगह में बच्चों के लिए झूले भी लगेंगे। इस जगह पर लोग स्टाल से फास्ट फूड लेकर बैठकर आराम से खाएंगे। हरियाली यहां का मुख्य आकर्षण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिक्कत से मिलेगा छुटकारा
श्री मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर देवरिया खास के दक्षिण और सामने की सड़क पर फास्ट फूड के ठेले लगते हैं। इसके चलते यहां पर शाम से लेकर देर रात तक जाम लगा रहता है। इधर से रात-दिन भारी वाहन गुजरते हैं, इससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। चटोरी गली बनने के बाद बीच सड़क या सड़क किनारे फास्ट फूड बिकने से होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।
बॉक्स
शहर में पहले से हैं दो फास्ट फूड जोन
शहर में पहले से दो फास्ट फूड जोन है पर चटोरी गली नहीं है। पहला फास्ट फूड जोन नई काॅलोनी में है। यहां पार्क तो है पर पार्किंग की दिक्कत है। रात में पार्क बंद रहता है। दूसरा फास्ट फूड जोन सिंचाई विभाग के पास है। यहां पर सड़क किनारे लोग खड़े होकर खाते हैं। इससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

...
कोट
चटोरी गली का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। बजट भी जारी हो गया है। इसे स्लेज फार्म के सामने के पार्क में विकसित किया जाएगा। यहां पर वेंडर्स के लिए शेड बनाए जाएंगे। बच्चों के लिए सुव्यवस्थित पार्क होगा। पार्किंग की सुविधा होगी।
- अलका सिंह, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed