फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rojgar sewak protested

Deoria News: ग्राम रोजगार सेवकों ने दिया धरना

Sun, 28 Jan 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
rojgar sewak protested
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले रोजगार सेवकों ने शनिवार को ब्लाॅक परिसर में आठ सूत्री मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। मांगपत्र बीडीओ आनंद प्रकाश को सौंपा। बीडीओ ने आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोगों के मांगपत्र को प्रदेश स्तर पर भेज दिया जाएगा।
ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवाशीष यादव ने कहा कि चार अक्तूबर 2021 में डिफेंस एक्सपो वृंदावन लखनऊ के मैदान में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने ग्राम रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मियों के संबंध में की गई घोषणाओं पर आदेश जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने रोजगार सेवक जॉब चार्ट में कार्य जोड़ने, सेवा समाप्ति उपायुक्त मनरेगा की ही सहमति से करने, एचआर पाॅलिसी लागू करने और मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान की तरह वेतनमान, मानदेय बढ़ोतरी करने, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में 50 प्रतिशत का कोटा रोजगार सेवकों के लिए आरक्षित करने, रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायत के साथ रिक्त ग्राम पंचायतों में काम लेने एवं मनरेगा की यूजर आईडी पासवर्ड सिर्फ रोजगार सेवकों को ही देने, कोविड के अतिरिक्त आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर उसके आश्रित को सेवा समायोजित करने, ईपीएफ कटौती की धनराशि मनरेगा कर्मचारियों के यूएएन खाते में भेजने व ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा व पदनाम ग्राम विकास सहायक करने के साथ ही पूर्व वित्तीय वर्षों का बकाया मानदेय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान अरविंद मिश्रा, सतेंद्र प्रसाद, रोहित मिश्रा, सोनी चौहान, रीना भारती, रंजीता कुशवाहा, अंचल मिश्रा, दुर्गेश यादव, विवेकानंद चौहान, जयराम प्रसाद, गुड़िया यादव, सतेंद्र सिंह, ममता यादव, लीलावती देवी, शशिभूषण, प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed