फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Roadways workers abused

रोडवेज कर्मियों से दुर्व्यवहार किया

Tue, 27 Sep 2016 11:41 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 27 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। रोडवेज गेट से हो रही डग्गामारी की शिकायत करने पहुंचे रोडवेज कर्मचारियों को एएसपी ने डांटकर भगा दिया। एएसपी के रूख को देखते हुए कर्मचारी वहां से निकल लिए। डीएम को पत्र लिखकर एएसपी के दुर्व्यवहार करने और सोमवार को रोडवेज गेट पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसपी प्रभाकर चौधरी के स्थानांतरण के बाद निजी बस मालिक फिर से रोडवेज गेट से सवारियां भरवाने लगे हैं। रोडवेज कर्मचारियों के मना करने पर वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। मंगलवार को रोडवेज के कई कर्मचारी संगठनों के लोग एसपी से शिकायत करने पहुंचे थे। एसपी के नहीं रहने पर कर्मचारी नेता एएसपी से मिलने पहुंचे। इसी दौरान कुछ कर्मचारी नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


इस पर एएसपी नाराज हो गए और कर्मचारियों को यहां से भगा दिया। कर्मचारियों का कहना था कि पुलिस की मिलीभगत से रोडवेज गेट से डग्गामारी हो रही है। इससे रोडवेज को प्रतिदिन तीन से पांच लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। कई बार टीएसआई से शिकायत की गई, लेकिन वे सुनते ही नहीं हैं। इस पर एसपी से शिकायत का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में सभी कर्मचारी एसपी मोहम्मद इमरान से मिलने गए थे। उनके नहीं रहने पर एएसपी नरेंद्र सिंह को प्रार्थना-पत्र देना चाह रहे थे। एएसपी ने शिकायत सुनना तो दूर कर्मचारियों को डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि ज्यादा नेतागिरी की तो केस दर्ज कराकर जेल भेजवा दूंगा। बाद में कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया और चेतावनी दी है कि यदि डग्गामारी बंद नहीं हुई तो सोमवार को गेट पर ही चक्का जाम किया जाएगा। इसकी जिम्मेदार जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed