फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Roadways MST: Number of applicants crosses 100, only 30 to 40 are able to make it

रोडवेज एमएसटी : आवेदकों की संख्या 100 पार, बन पा रहे सिर्फ 30 से 40 के

Mon, 18 Sep 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Roadways MST: Number of applicants crosses 100, only 30 to 40 are able to make it
- देवरिया डिपो में हैं करीब चार हजार एमएसटीधारक, नया बनवाने और नवीनीकरण कराने वाले हो रहे परेशान
विज्ञापन

- भीड़ के चलते टोकन काटकर हो रहा काम, कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर नहीं है जिम्मेदारों का ध्यान


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रोडवेज बसों से जिला मुख्यालय आने वाले विद्यार्थी व नौकरीपेशा लोगों को एमएसटी (मंथली सीजन टिकट) बनवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सैकड़ों लोग आवेदन कर रहे हैं और सिर्फ 30 से 40 लोगों के ही एमएसटी बन पा रहे हैं। इसके लिए भी उन्हें पांच से छह दिन लग जा रहे हैं। इससे डिपो परिसर स्थित काउंटर से प्रतिदिन छात्र निराश होकर लौट जा रहे हैं। जिम्मेदारों की ओर से इस समस्या को दूर करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।
रोडवेज के अधिकारियों के लापरवाह रवैए और शुक्रवार को एमएसटी काउंटर पर भीड़ के कारण लौटाए गए छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। तीन दिन बाद भी उनकी समस्या का समुचित समाधान देवरिया डिपो के अधिकारी नहीं कर सके हैं। काउंटर पर एमएसटी बनाने के लिए मात्र एक ही कर्मचारी को तैनात किया गया है। जबकि नया बनवाने एवं पुराने का नवीनीकरण कराने वालों की संख्या हर दिन 100 से अधिक है। एक नए एमएसटी को बनाने में कर्मचारी को 20 से 25 मिनट लग जा रहा है। इसमें नए कार्ड पर लिखने, फोटो चिपकाने, उस पर टेप चिपकाने एवं कार्ड एवं आवेदक का पूरा जिक्र चार रजिस्टर में दर्ज करने में ही ज्यादा समय जाया हो जा रहा है। खास बात तो यह है कि समस्या को जानते हुए भी अधिकारी यहां कर्मचारी की संख्या बढ़ाने में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, इसका सीधा नुकसान यहां आए लोगों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-------
....स्पीकअप
गौरीबाजार से हर दिन देवरिया स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने आना होता है। चार दिन से एमएसटी के लिए दौड़ लगा रहा हूं, लेकिन हर बार भीड़ में खड़ा होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सुंदरम गोंड, छात्र, एसएसबीएल
--------
हर दिन बस से ही गोरखपुर पढ़ने के लिए जाना है। गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से स्टूेडेंट छूट के कागज बनवाकर ला चुकी हूं। काउंटर पर एक ही कर्मचारी होने से पांच दिनों से वापस लौट रही हूं।

जाह्नवी पांडेय, छात्रा बीबीए
----------
कोट...
डिपो में कर्मचारियों की कमी है, अभी एक ही कर्मचारी को एमएसटी काउंटर पर बैठाया गया है। एक एमएसटी बनाने में वर्तमान में 20 से 25 मिनट लग जा रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक से कर्मचारियों की मांग की गई है।
- राकेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed