फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Roadways got 17 drivers but the crisis still persists

Deoria News: रोडवेज को मिले 17 चालक फिर भी संकट बरकरार

Tue, 26 Aug 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Roadways got 17 drivers but the crisis still persists
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। देवरिय डिपो में लंबे समय से चली आ रही चालकों की कमी को दूर करने में रोजगार मेले से कुछ राहत मिली है। जिला सेवायोजन कार्यालय और मॉडल कॅरिअर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवर को आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले में रोडवेज में चालक पद के लिए 18 आवेदक शामिल हुए थे।
इनमें से 12 अभ्यर्थियों के कागजात सही पाए गए। उन्होंने पहला टेस्ट भी पास कर लिया। इसके अलावा पांच और चालक उपलब्ध हुए हैं। 12 चालकों को दूसरे टेस्ट के लिए कानपुर या रायबरेली भेजा जाएगा। सफल होने पर सिक्योरिटी जमा कराकर इन्हें बस चलाने की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

देवरिया डिपो में निगम की 84 बसें हैं। नियमों के अनुसार इन बसों को चलाने के लिए 180 चालकों की जरूरत है, मगर 116 चालक ही मौजूद हैं। इस वजह से रोजाना 15 से 20 बसें डिपो परिसर में खड़ी रह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि चालकों की कमी निगम की सबसे बड़ी समस्या है। रोजगार मेले और अन्य प्रयासों से 17 चालक उपलब्ध हुए हैं। हालांकि, कुल बसों के अनुपात में अब भी 64 चालकों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed