{"_id":"64208ea88946239aec027f47","slug":"roads-will-shine-darkness-will-go-away-deoria-news-c-7-1-100446-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़कें चमकेंगी तो गलियों में दूर होगा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़कें चमकेंगी तो गलियों में दूर होगा अंधेरा
Sun, 26 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
उमा नगर बाहर नई बस्ती में कच्ची सड़क।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन बाद नगर पालिका में शामिल 23 गांवों के लोग हो जाएंगे शहरी
सुविधाएं और साफ-सफाई की व्यवस्था बढ़ेगी, निकाय ने शुरू की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंंसी
देवरिया। नगर पालिका देवरिया की विस्तारित सीमा में शामिल 23 गांवों के लोग चार दिन बाद शहरी हो जाएंगे। इन गांवों के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल भी 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा। इन जगहों के विकास का खाका अब नगर पालिका के जिम्मे होगा। सुविधाएं और साफ-सफाई की व्यवस्था बढ़ेगी। इसे लेकर निकाय में सफाई कर्मियों की सूची की तैयारी शुरू हो गई है।
नगर पालिका देवरिया क्षेत्र में पहले 25 वार्ड हुआ करते थे। अब 23 गांवों के शामिल होने के बाद 33 वार्ड बन गए हैं। इसकी घोषणा दिसंबर माह में हो गई थी, लेकिन इन गांवों में ग्राम प्रधानों का खाता अभी संचालित हो रहा था और कार्यकाल भी अभी समाप्त नहीं माना गया था। शासनादेश के तहत इनका कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल विभिन्न गांव वार्ड बन जाएंगे। निर्वाचन विभाग ने इन गांवों की मतदाता सूची में शामिल 52 हजार वोटरों को शहर की मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इसके कारण अब नगर पालिका क्षेत्र में करीब 1.29 की जगह 1.81 लाख मतदाता हो गए हैं। वहीं सीमा विस्तार होने में कुल 19,316 गाटा संख्या शामिल किए गए हैं। जबकि इन ग्रामों का क्षेत्रफल 5246.917 हेक्टेयर है। इन जगहों की भूमि और मकान ग्राम्य विकास के मानचित्र से हटाकर शहर नगर निकाय के नक्शे में शामिल हो जाएंगे। इन वार्डों में नगर पालिका सफाई कर्मचारी तैनात करेगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
यह मिलेगी सुविधा
- नगर पालिका बोर्ड से हर साल बजट पास होगा
- शहर की बिजली मिलेगी
- नाली, इंटरलाॅकिंग सड़क और पिच रोड बनेगा
- सभी वार्डों में रोस्टर के हिसाब से फागिंग होगी
- डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होगा
- सफाईकर्मी तैनात होंगे
- स्ट्रीट लाइट लगेगी
- प्रधानमंत्री शहरी आवास मिलेगा
यह देना होगा
- गृहकर, जलकल सहित निकाय के अन्य कर
- बिजली बिल अधिक देना होगा
- भूमि बैनामा महंगा होगा, मानचित्र नियत प्राधिकारी से पास करान होगा
- कूड़ा उठान के लिए भी देने होंगे अलग से रुपये
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सीमा विस्तार में शामिल हुए ये गांव
तिलई बेलवा, परसिया उर्फ खरजरवा, डंभर उर्फ जटमलपुर, पगरा उर्फ परसियां, बरवा गोरस्थान, बड़हरा, चिंतामन चक, पिपरपाती, गोबराई खास, मेहड़ा नगर बाहर, धनौती खुर्द, मुड़ाडीह, सकरापार, देवरिया खास, बभनी, रामपुर खुर्द, भीमपुर, पिड़रा, रघवापुर, कतरारी, दानोपुर, सोंदा, कठिनइया, रामनाथ, कतरारी बाहर, देवरिया खास अंदर, भरौली बाजार, बांस देवरिया, चकिया नगर, गरूलपार, पिड़रा नगर अंदर है।
-- -- -- -- -- -- --
नई निकायों में शामिल गांवों के ग्राम प्रधानों की जाएगी कुर्सी
देवरिया। गोरखपुर मंडल में देवरिया जनपद में सबसे अधिक नई नगर पंचायतों का गठन किया गया है। इसमें देवरिया नगर पालिका और गौरा बरहज नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार किया गया है। इसमें कुछ 86 गांवों को शामिल किया गया है लेकिन 38 गांव आंशिक रूप से नगरीय क्षेत्र में शामिल होने के कारण इन गांवों के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त नहीं होगा। पर क्षेत्र छोटा हो जाएगा। वहीं नई नगर पंचायत बैतालपुर, मदनपुर, तरकुलवा, पथरदेवा, भलुअनी, हेतिमपुर में शामिल गांवों को वार्ड का रूप दे दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -
गांव शहर में शामिल होने से हम सभी में सुविधाओं की उम्मीद जगी है। नगर पालिका को चाहिए कि नाली निर्माण, पथ प्रकाश व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराए।
आशीष पांडेय, दानोपुर
इस गांव में सड़क, नाली का समुचित विकास नहीं हो पाया है। बरसात में जल भराव की समस्या रहती है। नगर पालिका को चाहिए कि वार्ड के विकास के अलावा फाॅगिंग व साफ-सफाई पर ध्यान दे।
संदीप दूबे, खरजरवा-- -- -- -- -
कोट
नगर निकाय में शामिल गांवों के ग्राम प्रधानों का खाता अभी तक संचालित है। 31 मार्च तक इनका कार्यकाल माना जा रहा है। इसके बाद यह क्षेत्र नगर निकाय के होंगे, इनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
अविनाश कुमार, डीपीआरओ
कोट
नगर निकाय में शामिल गांवों की साफ-सफाई और विकास कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। अब इन गांवों में सफाई कर्मी तैनात होंगे। यहां के वोटर शहरी हो गए हैं।
रोहित सिंह, ईओ

संदीप दूबे, खरजरवा