{"_id":"646d074f8c2fe00d780bb192","slug":"roads-covered-with-mud-in-light-rain-walking-difficult-deoria-news-c-7-1-178640-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हल्की बारिश में कीचड़ से पट गईं सड़कें, चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हल्की बारिश में कीचड़ से पट गईं सड़कें, चलना दूभर
Wed, 24 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 24 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
शहर के रामगुलाम टोला पूर्वी, चटनी गड़ही मोहल्ला समेत आधा दर्जन मोहल्लों में बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश ने शहर की स्थिति खराब कर दी। आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में आवागमन दुश्वार हो गया। कच्ची सड़कों पर कहीं बाइक सवार फिसल रहे थे तो कहीं पक्की सड़कों पर लगे गंदे पानी के छींटे राहगीरों के कपड़े खराब कर रहे थे।
सबसे ज्यादा परेशानी रामगुलाम टोला पूर्वी, मंगलमपुरम फेज वन, अली नगर, शहीद नगर, शांति नगर, महुआबारी, चटनी गड़ही मोहल्ला, सोमनाथ नगर, दानोपुर, रामनाथ देवरिया दक्षिणी आदि मोहल्ले वासियों को हुई। इन मोहल्लों में ज्यादातर कच्ची सड़कों व पगडंडी के सहारे लोग आवाजाही करते हैं। बारिश के बाद कई जगह रास्तों पर पानी भर गया। बाइक सवार फिसल जा रहे थे। पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील रोड, शहीद गेट से रामनाथ देवरिया को जाने वाली सड़क, देवरिया खास में हनुमान मंदिर से काली मंदिर व को-ऑपरेटिव चौराहा की ओर जाने वाली पक्की सड़क के गड्ढों में पानी भर गया था। वाहनों के आवागमन से पैदल चलने वालों के ऊपर छींटे पड़ रहे थे। उधर भुजौली काॅलोनी में जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के सामने करीब दो सौ मीटर तक सड़क पर जलभराव हो गया। गड्ढे में बाइकों के पहिये धंस जा रहे थे। इसके चलते ज्यादातर लोग किनारे से गुजर रहे थे। यहां पिच सड़क उखड़ चुकी है। रामगुलाम टोला पूर्वी में नहर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ज्यादातर लोग रास्ता बदलते नजर आए।