फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Road submerged in rain water in Sajaon village, people worried

Deoria News: सजांव गांव में बारिश के पानी से डूबी सड़क, लोग परेशान

Wed, 07 Aug 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Road submerged in rain water in Sajaon village, people worried
मेहरौनाघाट। सजांव गांव में बारिश के पानी से सड़क डूब गई है। राहगीरों को गांव के मुख्य मार्ग पर लगे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मुख्य सड़क पर जल भराव की समस्या हर दिन जटिल हो रही है।
विज्ञापन

लार ब्लॉक के सजांव गांव के मुख्य मार्ग पर जल भराव की समस्या दिनों दिन जटिल होती जा रही है। सड़क पर घुटने भर पानी जमा है। इस गंदे पानी से होकर ग्रामीणों को गुजरना पड़ रहा है। सजांव गांव में आशीष दुबे के घर से प्राइमरी स्कूल तक का मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। वहीं जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिए हैं। गांव का मुख्य मार्ग होने के नाते लोगों को रोज इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गांव के आशीष दुबे ने आरोप लगाया कि नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी रोड पर बह रहा है बरसात के दिनों में घुटना भर पानी मुख्य मार्ग पर लगा है, लेकिन इसकी शुद्ध लेने वाला कोई नहीं है। बीते दस वर्षों से आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed